बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटयूथ अपडेट

SSC Exam Calendar : कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, देखें अब कब होगी कौनसी परीक्षा

SSC Revised Exam Calendar 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने साल 2022-23 के लिए संशोधित एग्जाम कैलेंडर जारी किया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर नया एग्जाम कैलेंडर चेक कर सकते हैं।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार आयोग द्वारा मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार पदों के लिए लिखित परीक्षा जुलाई 2022 में आयोजित की जाएगी। जबकि, सेलेक्शन पोस्ट एग्जामिनेशन फेज 10 और सेलेक्शन पोस्ट लद्दाख एग्जाम अगस्त 2022 में होगा। वहीं, दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल ड्राइवर और हेड कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा अक्टूबर 2022 में होगी। इसके साथ ही अक्टूबर में ही जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर एग्जाम भी होगा।

यह भी देखें… Navy me bharti : नौसेना में 10वीं पास के लिए भर्ती का मौका, ट्रेड अप्रेंटिस के 338 पदों के लिए बुलाये आवेदन, 11 जुलाई है आखरी तारीख

कांस्टेबल जीडी की परीक्षा अगले साल

आयोग द्वारा दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर भर्ती, जूनियर इंजीनियर भर्ती, स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा नवंबर में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा सीजीएल एग्जाम, साइंटिफिक असिस्टेंट एग्जाम दिसंबर में होगा। साल 2023 में आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं की बात करें तो दिल्ली पुलिस में एमटीएस भर्ती के लिए परीक्षा जनवरी और फरवरी में होगी। वहीं, सीएचएसएल, कांस्टेबल जीडी, असम राइफल कांस्टेबल भर्ती और दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा फरवरी से मई 2023 के बीच में आयोजित की जाएगी।

वेबसाइट पर रखें नजर

आयोग द्वारा आयोजित इन परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट पर तय समय के अंदर अपलोड किया जाएगा। बता दें कि यह परीक्षाएं देशभर के विभिन्न केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में होगी।‌ एसएससी एग्जाम से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए उम्मीदवार यहां और आयोग की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

News & Image Source :  https://www.jansatta.com/job/ssc-exam-calendar-2022-revised-calendar-of-ssc-exams-released-at-ssc-nicin-check-latest-updates-here/2259820/

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button