बड़ी खबरें

Delhi Highway Projects 2025: द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली सेक्शन का उद्घाटन कल, दिल्ली से नोएडा का सफर 20 मिनट में

Delhi Highway Projects 2025: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 अगस्त, 2025 को दोपहर लगभग 12.30 बजे दिल्ली के रोहिणी में लगभग 11,000 करोड़ रुपये की संयुक्त लागत वाली दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे। इनमें द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली खंड और शहरी विस्तार सड़क-II (यूईआर-II) शामिल हैं।

यह परियोजनाएं राजधानी दिल्ली को भीड़भाड़ से मुक्त करने की सरकार की व्यापक योजना के तहत विकसित की गई है। इसका उद्देश्य कनेक्टिविटी में व्यापक सुधार, यात्रा समय में कमी और दिल्ली तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में यातायात में कमी लाना है। ये पहल प्रधानमंत्री मोदी के विश्वस्तरीय बुनियादी ढाँचे के निर्माण के दृष्टिकोण को दर्शाती हैं जो जीवन को सुगम बनाती है और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करती है।

10 किलोमीटर लंबा है यह सेक्शन (Delhi Highway Projects 2025)

द्वारका एक्सप्रेसवे के 10.1 किलोमीटर लंबे दिल्ली खंड का विकास लगभग 5,360 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। यह खंड यशोभूमि, डीएमआरसी की ब्लू लाइन और ऑरेंज लाइन, आगामी बिजवासन रेलवे स्टेशन और द्वारका क्लस्टर बस डिपो को मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी भी प्रदान करेगा।

इस सेक्शन से यह क्षेत्र होंगे लाभान्वित (Delhi Highway Projects 2025)

इस सेक्शन से राजधानी के एक बड़े हिस्से को लाभ मिलेगा। इस सेक्शन में निम्र क्षेत्र शामिल हैं-

  • पैकेज I : शिव मूर्ति चौराहे से द्वारका सेक्टर-21 में रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) तक 5.9 कि.मी.
  • पैकेज II : द्वारका सेक्टर-21 आरयूबी से दिल्ली-हरियाणा सीमा तक 4.2 कि.मी., शहरी विस्तार रोड-ढ्ढढ्ढ को सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करना।
  • गौरतलब है कि द्वारका एक्सप्रेसवे के 19 किलोमीटर लंबे हरियाणा खंड का उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा पहले मार्च 2024 में किया गया था।

एयरपोर्ट और नोएडा पहुंचना होगा आसान (Delhi Highway Projects 2025)

इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने का सबसे ज्यादा फायदा गुरुग्राम में रहने वाले लोगों को होगा। एनएच-48 पर लगने वाले ट्रैफिक जाम को ये एक्सप्रेसवे लगभग खत्म कर देगा। इस एक्सप्रेसवे से गुरुग्राम से निकलने के 10 मिनट बाद आप एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं। दिल्ली से गुरुग्राम की दूरी इस एक्सप्रेसवे से करीब 20 मिनट में पूरी हो जाएगी। इसके अलावा अगर नोएडा से दिल्ली एयरपोर्ट जाना चाहते हैं तो आपको सिर्फ 20 मिनट लगेंगे। फिलहाल इसमें एक से डेढ़ घंटा लग जाता है। गुरुग्राम के सेक्टरों के अलावा ये एक्सप्रेसवे हरियाणा के 8 जिलों को फायदा पहुंचाएगा।

यूईआर से इन क्षेत्रों को मिलेगा लाभ (Delhi Highway Projects 2025)

प्रधानमंत्री लगभग 5,580 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित, बहादुरगढ़ और सोनीपत के लिए नए संपर्क मार्गों के साथ, शहरी विस्तार सड़क-II (यूईआर-II) के अलीपुर से ढिंचाऊ कलां खंड का भी उद्घाटन करेंगे। इससे दिल्ली के आंतरिक और बाहरी रिंग रोड तथा मुकरबा चौक, धौला कुआँ और एनएच-09 जैसे व्यस्त स्थानों पर यातायात सुगम होगा। नए मार्ग से बहादुरगढ़ और सोनीपत तक सीधी पहुँच होगी, औद्योगिक संपर्क में सुधार होगा, शहरी यातायात कम होगा और एनसीआर में माल की आवाजाही में तेज़ी आएगी। (Delhi Highway Projects 2025)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button