MP Flood Review: एमपी में अतिवृष्टि और बाढ़ पर सीएम डॉ. मोहन यादव की पैनी नजर, कमांड सेंटर पहुंचकर दिए सख्त निर्देश
MP Flood Review: CM Dr. Mohan Yadav keeps a close watch on the heavy rainfall and floods in MP; visits the command center and issues strict directives.

MP Flood Review: भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 5 सितंबर को भोपाल स्थित होमगार्ड कार्यालय के एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचे। उन्होंने यहां प्रदेश में अतिवृष्टि और बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में संचालित राहत एवं बचाव कार्यों का अवलोकन किया। सीएम डॉ. यादव ने प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की मॉनिटरिंग की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने जनता से सीधा संवाद भी किया। आपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार नागरिकों के साथ खड़ी है।
इस समीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मैं आज यहां कंट्रोल रूम में आया हूं। बारिश लगातार हो रही है। पूरे प्रदेश में बारिश की स्थिति है। पश्चिमी मध्यप्रदेश को छोड़ दें तो बारी प्रदेश में बारिश की पूर्ति हो गई है। उन्होंने कहा कि संतोष की बात यह है कि हर जगह हमारी एसडीआरएफ-एनडीआरएफ की टीमें मुस्तैद हैं। टीमों ने बीते एक महीने में 2783 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया है। हालांकि, पिछले 2-4 दिनों से आपातकाल की कोई नौबत नहीं आई है।
- यह भी पढ़ें : Ladli Bahna Yojana: लाडली बहना योजना की अगली किस्त कब आएगी, जानिए खाते में कितने रुपये मिलेंगे
रेस्क्यू टीमों की मुस्तैदी बचा रही जीवन
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि हमारे जवानों ने अचानक आई बाढ़ की चुनौती का सामना किया। उनकी मुस्तैदी की वजह से प्रदेश में इंसानों और मवेशियों को बचाया जा सका। बाढ़ की वजह से पानी अचानक भर जाता है, जिससे निचले हिस्सों में असुविधा हो जाती है और कई प्रकार की चुनौतियां आती हैं। मैं पुलिस को बधाई देता हूं कि उन्होंने आपदा में दक्षता से काम किया। अभी कुछ दिन और बारिश का मौसम है। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि इसलिए सावधानी रखने की जरूरत है। इसी को देखते हुए हमने आपदा की स्थिति का अवलोकन किया। हमने प्रदेश के कई लोगों से सीधा संवाद भी किया।
- यह भी पढ़ें : SBI Asha Scholarship: एसबीआई आशा स्कॉलरशिप 2026-27: जानिए किस कोर्स के लिए मिलेगी कितनी आर्थिक सहायता
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



