Betul Mandi Arrival and Prices: बैतूल मंडी में आज 10 हजार बोरे कृषि उपज की आवक, मूंग के भाव सबसे ऊपर
Betul Mandi Arrival and Prices: कृषि उपज मंडी बैतूल में आज सोमवार को सप्ताह के पहले दिन बंपर आवक हुई। इससे पहले आवक 4 हजार बोरों के आसपास चली गई थी, लेकिन आज यह आवक 10 हजार का आंकड़ा पार कर गई है। आज कुल 10 तरह की कृषि उपजों की 10296 बोरे आवक (Betul Mandi Arrival and Prices) हुई है।

आज बैतूल मंडी में गेहूं की सबसे ज्यादा 4591 बोरे आवक हुई। इसके अलावा पीले सोयाबीन की भी 3749 बोरे की आवक हुई है। इन 2 प्रमुख फसलों के अलावा चना की 153 बोरे, मक्का की 732 बोरे, सरसो की 28 बोरे, मूंग की 15 बोरे, उड़द की 47 बोरे, तुअर की 13 बोरे, गुल्ली की 967 बोरे और मसूर की 1 बोरा की आवक (Betul Mandi Arrival and Prices) हुई है।
मूंग-उड़द के सबसे ज्यादा रहे भाव (Betul Mandi Arrival and Prices)
आज भावों की दृष्टि से देखा जाए तो सबसे महंगे भाव मूंग के रहे। मूंग के उच्चतम भाव आज 7501 रुपये तक पहुंचे। वहीं दूसरी ओर उड़द के भाव 6351 रुपये तक पहुंचे। तुअर भी ज्यादा पीछे नहीं है और उसके भाव भी 6000 रुपये तक पहुंचे। शेष सभी कृषि उपजों के भाव (Betul Mandi Arrival and Prices) इनसे कम ही रहे।

प्रचलित भाव में सबसे कम मक्का के (Betul Mandi Arrival and Prices)
यदि प्रचलित भाव देखे जाए तो सबसे कम मक्का के 2104 रुपये रहे। वहीं मूंग के सबसे ज्यादा 6901 रुपये रहे। इनके अतिरिक्त सोयाबीन के 4180 रुपये, चना के 5151 रुपये, गेहूं के 2522, सरसो के 5801 रुपये, उड़द के 6000 रुपये, तुअर के 5400 रुपये, गुल्ली के 4450 रुपये और मसूर के 5726 रुपये रहे।
- Read Also: Betul Murder News: जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, सागौन का डंडा बरामद
आज 14 जुलाई को बैतूल मंडी में आवक और भाव (Betul Mandi Arrival and Prices)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com


