बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

हादसा: महिला समेत 3 लोग बाइक समेत नाले में गिरे


बैतूल। जिले के चिचोली थाना क्षेत्र में स्थित खंजर नाला में एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे बाइक पर सवार महिला और 2 युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। तीनों को 100 डायल ने चिचोली अस्पताल लाकर भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो युवक और एक महिला दीपावली मनाकर अपने घर हर्रावाड़ी जा रहे थे। इस बीच खंजर नाला की पुलिया से बाइक नाले में गिर गई। इससे बाइक पर सवार तीनों लोग नाले में गिर कर बुरी तरह जख्मी हो गए। सूचना मिलने पर चिचोली से 100 डायल मौके पर पहुंची और घायलों को चिचोली अस्पताल लाकर भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बैतूल जिला अस्पताल रेफर किया गया।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button