टेक/ऑटो

Mi Air Charge : WiFi की तरह काम करेगा चार्जर, दूर से ही चार्ज होगा फोन, केबल की नहीं पड़ेगी कोई जरूरत

Mi Air Charge: Charger will work like WiFi, phone will be charged remotely, no need for cable

Mi Air Charge : WiFi की तरह काम करेगा चार्जर, दूर से ही चार्ज होगा फोन, केबल की नहीं पड़ेगी कोई जरूरत
Source: Credit – Social Media

Mi Air Charge : टेक्नोलॉजी लगातार बदल रही है। वक्त के साथ-साथ यह इतनी एडवांस होती जा रही है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। चीन की दिग्गज कंपनी Xiaomi ने अब एक ऐसा चार्जर पेश किया है, जिसकी मदद से आप दूर बैठकर ही अपना फोन चार्ज कर सकेंगे। इसमें आपको किसी तरह के वायर की जरूरत नहीं होगी और हवा में ही एक साथ मल्टीपल डिवाइस चार्ज कर सकेंगे। यानी कि अब यूजर्स को केबल या फिर वायरलेस चार्जिंग स्टैंड रखने की जरूरत नहीं है। कंपनी इसे Mi Air Charge नाम दिया है। यह चार्जर बिल्कुल वाईफाई की तरह काम करेगा और इस तरह का यह पहला डिवाइस है जो ऐसा एक्सपीरियंस कराएगा यह आपके फोन को आवश्यकता जितना चार्ज ट्रांसफर करेगा।

5W वायरलैस चार्जिंग

Xiaomi कंपनी का कहना है कि इस वायरलेस चार्जर का ट्रांसमीटर काफी बड़ा है यह आपके घर में रखें साइड टेबल जितना बड़ा होगा। यह ट्रांसमीटर स्मार्टफोन के लिए 5 वाट वायरलेस चार्जिंग उपलब्ध कराएगा इस चार्जिंग का Qi स्टैंटर्ड से कोई लेना-देना नहीं है।

स्मार्टफोन में चाहिए होंगे 14 एंटीना

इस चार्जिंग के लिए स्मार्टफोन में 14 एंटीना होने चाहिए जो मिलीमीटर वेब सिग्नल को कन्वर्ट कर सकेंगे। इस सिग्नल को रेटिफायर सर्किट के ज़रिए इलेक्ट्रिक एनर्जी में कन्वर्ट किया जाएगा।

Mi Air Charge : WiFi की तरह काम करेगा चार्जर, दूर से ही चार्ज होगा फोन, केबल की नहीं पड़ेगी कोई जरूरत
Source: Credit – Social Media

एक साथ चार्ज हो जाएंगे कई डिवाइस (Mi Air Charge)

इस समय Xiaomi रिमोट चार्जिंग तकनीक कई मीटर के दायरे में एक डिवाइस के लिए 5 वॉट रिमोट चार्जिंग उपलब्ध कराती है। इसके अतिरिक्त यह एक ही समय में कई डिवाइस भी चार्ज कर सकती है। फिलहाल सुपरचार्जर का यह आइडिया और कंसेंप्ट बिल्कुल नया है और इसे बेचा नहीं जा रहा है। ना ही यह आपको MI के किसी प्रोडक्ट के साथ दिखाई देगा। लेकिन माना जा रहा है कि बहुत जल्द ही यह मार्केट में अवेलेबल होगा और स्मार्ट वॉच फिटनेस बैंड और फोन एक साथ वायरलेस तकनीक से चार्ज कर पाएंगे।

Related Articles

Back to top button