Pradeep mishra katha : आज आएंगे पंडित प्रदीप मिश्रा, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने दी 30 बसें; कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण, विहिप- बजरंग दल ने भी संभाला मोर्चा
पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारबिंद से मध्यप्रदेश के बैतूल में होने वाली श्री ताप्ती महा शिवपुराण कथा की व्यवस्थाओं के लिए सेवाभावी सहयोगी लगातार आगे आ रहे हैं। कोई भंडारा कराने की बात कह रहे हैं तो किसी ने श्रद्धालुओं को चाय-नाश्ता कराने का आश्वासन दिया है। इसी कड़ी में पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने अपनी 30 बसें उपलब्ध कराई हैं। यही नहीं वे भंडारे में भी सहयोग प्रदान करेंगे। रविवार सुबह कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस और एसपी सिमाला प्रसाद ने भी कथा स्थल का निरीक्षण किया।
विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के विभाग संयोजक कृष्णकांत गावंडे ने समस्त समाजसेवी संगठनों, राजनैतिक दलों, समस्त समाजों, बस संचालकों, स्कूल एवं संस्थाओं से आग्रह किया है कि आप सभी इस पवित्र कार्य में आने वाले श्रोताओं के लिए आवागमन, सुलभ शौचालय, आवास, नाश्ता एवं भोजन इत्यादि व्यवस्था बनाने हेतु विश्व हिन्दू परिषद बैतूल को सहयोग प्रदान करें।
इस प्रायोजन के लिए पूर्व सांसद हेमंत खण्डेलवाल द्वारा अपनी 30 बसों को मय डीजल आवागमन हेतु विश्व हिन्दू परिषद बैतूल को दी गई है। उन्होंने यह आश्वासन भी दिया है कि आगे और व्यवस्था हेतु वह पूर्ण रूप से तत्पर रहेंगे।
- यह भी पढ़ें : Mp News: सीएम शिवराज ने फिर गिराई दो अफसरों पर निलंबन की गाज, बोले- कुचल दिया जाएगा माफिया और सत्ता के दलालों को
जिला अध्यक्ष रामकुमार वर्मा ने बताया कि आदित्य कुशवाहा, संजय साहू, गुड्डू परिहार, मयंक मालवीय, पंकज परतोड़ा एवं उनकी मित्र मंडली द्वारा व्यक्त किया गया है कि कथा स्थल के समीप शगुन रेसीडेंसी में प्रतिदिन सुबह-शाम 20 हजार लोगों के लिए चाय एवं पोहे की व्यवस्था उनकी ओर से की जाएगी।
- यह भी पढ़ें : Pradeep Mishra Katha : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने संभाला यातायात और पार्किंग का मोर्चा, कथा को सफल बनाने सहयोग का आह्वान
जिला मंत्री राजेश प्रजापति ने बताया कि शिवराज झाड़े द्वारा महिला आईटीआई के सामने कोसमी में अपना परिसर विश्व हिन्दू परिषद को सौंपा गया है जिसमें विश्व हिन्दू परिषद प्रतिदिन सुबह शाम 10 हजार लोगों के भण्डारे की व्यवस्था करेगी। इस भंडारे में लगने वाली समस्त सामग्री पूर्व सांसद हेमंत खण्डेलवाल एवं समाजसेवी राजू पवार द्वारा दी जाएगी।
- यह भी पढ़ें : Ladki ka video: ऐसे दर्शन कौन करता है भाई! स्कूटी का कान मरोड़ते ही भगवान के चरणों में आ गिरी पापा की परी, देखें वीडियो
अशोक वर्मा द्वारा उक्त स्थल के सामने अपनी कृषि भूमि को स्नानागार, पार्किंग एवं शौचालय हेतु विश्व हिन्दू परिषद के सुपुर्द किया गया है। जिला संयोजक चंचल राजपूत ने बताया कि अन्य समाजसेवी संगठन एवं व्यक्तियों द्वारा आश्वस्त किया गया है कि वे आगे भी हर संभव सहायता हेतु तत्पर रहेंगे। इस पुनीत कार्य में समस्त विश्व हिन्दू-परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।
यहां देखें वीडियो…
रविवार सुबह कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस और एसपी सिमाला प्रसाद भी कथा स्थल पहुंचे और निरीक्षण किया। यहां उन्होंने आयोजन समिति द्वारा की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें मुआयना करवाते हुए सभी जानकारी प्रदान की। अधिकारीद्वय ने इस दौरान आवश्यक निर्देश भी प्रदान किए।

आज आएंगे पंडित मिश्रा, कल से शुरू होगी शिवपुराण कथा
कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा 12 दिसंबर से शुरू हो रही है। पंडित मिश्रा 11 दिसंबर को बैतूल पहुंच जाएंगे। उनके बैतूल आगमन पर आयोजन समिति द्वारा उनका भव्य और गरिमामय स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात उन्हें उनके निवास पर पहुंचाया जाएगा। इस विराट आयोजन की तैयारियां अंतिम चरणों में हैं।
समिति के सहसंयोजक आशू किलेदार ने बताया कि बैतूल के कोसमी फोरलेन स्थित किलेदार गार्डन में मां ताप्ती शिवपुराण कथा का आयोजन 12 से 18 दिसंबर तक किया जा रहा है। इस आयोजन की पिछले कई दिनों से युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं। अधिकांश तैयारियां हो चुकी हैं वहीं शेष लगभग पूरी होने को हैं। बचे हुए कार्यों को अब प्राथमिकता के साथ पूरा कराने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मिस्ड कॉल से मिलेगी कथा की लोकेशन
बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को कथा स्थल तलाशने में असुविधा न हो, इसके मद्देनजर आयोजन समिति ने आसान व्यवस्था की है। समिति ने श्री शिव महापुराण कथा के लिए एक नंबर 02240375746 जारी किया है। इस नंबर पर मिस्ड कॉल करने पर कथा स्थल और कार्यक्रम से संबंधित जानकारी व्हाट्सएप कर दी जाएगी। जानकारी में कथा स्थल का लोकेशन और इसके अलावा अन्य जो कार्यक्रम प्रतिदिन किए जाएंगे, उसका भी ब्यौरा रहेगा।
- यह भी पढ़ें : Magarmach Ka Video: ग्रामीणों ने खुद ही पकड़ लिया तालाब से मगरमच्छ, एसटीआर की टीम को भी नहीं मिला था, पकड़ कर वन विभाग को सौंपा
शहर के इन स्थानों से चलेंगी नि:शुल्क बसें
शिवपुराण कथास्थल के लिए मां ताप्ती शिवपुराण समिति द्वारा दानदाताओं के सहयोग से नि:शुल्क बसें उन शिवभक्तों के लिए चलाई जा रही हैं जो अपने वाहन से आने में असमर्थ हैं। समिति के परिवहन एवं आवास व्यवस्था संभाल रहे राजेश आहूजा ने बताया कि बसों के चार रूट तय किए गए हैं।
∆ पहला रूट : पंजाबी मंगल भवन से गंज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मैकेनिक चौक, भाजपा भवन अंडर ब्रिज, करबला होते हुए कथा स्थल पहुंचेगा।
∆ दूसरा रूट : हमलापुर चौक से कालापाठा, विकास नगर, कॉलेज चौक, नेहरू पार्क चौक, गेंदा चौक, ओवर ब्रिज, करबला होते हुए कथा स्थल पहुंचेगा।
∆ तीसरा रूट : गौठाना से कमानी गेट, थाना चौक, लल्ली चौक, बस स्टैंड, नेहरू पार्क, कारगिल चौक,ओवर ब्रिज करबला होते हुए कथा स्थल आएगा।
∆ चौथा रूट : हनुमान मंदिर टिकारी से शीतला लॉन इटारसी रोड आहूजा पेट्रोल पम्प से रामायण कॉलोनी होते हुए फोर लेन कोसमी चौक कथा स्थल पहुंचेगा।



