Todays horoscope 25 May: कन्या राशि के जातक करेंगे नए काम की शुरूआत, पुराने रुके काम भी होंगे शुरू

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Todays horoscope 25 May)। आज का सुविचार… जीवन उन लोगों के लिए सर्वश्रेष्ठ है जो इसका आनंद ले रहे हैं। उन लोगों के लिए मुश्किल है जो इसका विश्लेषण कर रहे हैं और उन लोगों के लिए सबसे खराब है जो इसकी आलोचना कर रहे हैं। हमारा दृष्टिकोण ही हमारे जीवन को परिभाषित करता है।

श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 25-05-2025

शुभ् विक्रम् संवत् – 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- अमावस्यांत वैशाख माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) ज्येष्ठ माह,
तिथि- त्रयोदशी 15:50:34, पश्चात-चतुर्दशी,
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 11 ज्येष्ठ गते,
नक्षत्र- अश्विनी 11:11:22, पश्चात-भरणी,
योग- सौभाग्य 11:05:18, पश्चात-शोभन,
करण- गर 05:37:01, पश्चात-वाणिज्,
सूर्य- वृषभ राशिगत,
चंद्र- मेष राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:26:56,
सूर्यास्त- 19:09:29,
दिन काल- 13:42:32,
रात्रि काल- 10:17:06,
चंद्रास्त- 17:21:41,
चंद्रोदय- 28:15:42,
राहू काल- 17:27-19:09 अशुभ,
यम घंटा- 12:18-14:01 अशुभ,
अभिजित- 11:51-12:46 शुभ,
प्रदोष- 19:09-21:14 तक,
गंड मूल- 05:27-11:11 अशुभ,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज त्रयोदशी तिथि के दिन पोई बैंगन खाने से पुत्र दोष होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियां (Todays horoscope 25 May)

चर- 07:10-08:53,
लाभ- 08:53-10:35,
अमृत- 10:35-12:18,
शुभ- 14:01-15:44,

रात्रि की शुभ चौघडियाँ (Todays horoscope 25 May)

शुभ- 19:09-20:27,
अमृत- 20:27-21:44,
चर- 21:44-23:01,
लाभ- 25:35-26:52,
शुभ- 28:09-29:27,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Todays horoscope 25 May)

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र (Todays horoscope 25 May)

सूर्य- 05:27 – 06:35,
शुक्र- 06:35 – 07:44,
बुध- 07:44 – 08:53,
चन्द्र- 08:53 – 10:01,
शनि- 10:01 – 11:10,
बृहस्पति- 11:10 – 12:18,
मंगल- 12:18 – 13:27,
सूर्य- 13:27 – 14:35,
शुक्र- 14:35 – 15:44,
बुध- 15:44 – 16:52,
चन्द्र- 16:52 – 18:01,
शनि- 18:01 – 19:09,

रात्रि का होरा चक्र (Todays horoscope 25 May)

बृहस्पति- 19:09 – 20:01,
मंगल- 20:01 – 20:52,
सूर्य- 20:52 – 21:44,
शुक्र- 21:44 – 22:35,
बुध- 22:35 – 23:27,
चन्द्र- 23:27 – 24:18,
शनि- 24:18 – 25:09,
बृहस्पति- 25:09 – 26:01,
मंगल- 26:01 – 26:52,
सूर्य- 26:52 – 27:44,
शुक्र- 27:44 – 28:35,
बुध- 28:35 – 29:27,

आज 25 मई 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल (Todays horoscope 25 May)

1 मेष राशि :- आज के दिन आपकी सेहत पहले से ज्यादा अच्छी रहेगी। पार्टनर को आपकी मदद से फायदा हो सकता है। प्रेमी से कोई गिफ्ट मिल सकता है। रोमांस रोमांचक होगा इसलिए उनसे संपर्क करें जिससे आप प्रेम करते हैं और दिन का भरपूर लुत्फ लें। पढ़ाई में मन लगेगा, प्रतियोगिता में सफलता के योग हैं। पुराने रिश्ते फिर से जुड़ सकते हैं। किसी नजदीकी रिश्तेदार से मनमुटाव संभव है। शुभांक – 3 और शुभ रंग – हल्का पीला है। (Todays horoscope 25 May)

2 वृष राशि :- आज के दिन आप आशावादी बनें और अपने उजले पक्ष को देखें। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाजे खोल सकती हैं। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबि$क खर्च नहीं होगा। बुज़ुर्ग रिश्तेदार अपनी बेवजह मांगों से आपको परेशान कर सकते हैं। नई जॉब के ऑफर से मन उत्साहित रहेगा। किसी दोस्त से संबंध प्रेम में बदल सकते हैं। घर में कोई छोटी पार्टी आयोजित हो सकती है। शुभांक – 7 और शुभ रंग – आसमानी है। (Todays horoscope 25 May)

aaj ka rashifal

3 मिथुन राशि :- आज के दिन आपको अपने कॉन्टैक्ट मजबूत करने का समय है, शांत रहें। अपने तन और मन पर ध्यान दें। जहां तक हो सके व्यावहारिक रहें। आपको मौज-मस्ती के साथ कुछ नया सीखने का भी मौका मिल सकता है। संतान को लेकर खुशखबरी मिल सकती है। मानसिक रूप से थोड़े कमजोर रहेंगे। किसी को बातों को दिल से न लगाएं। दोस्तों के साथ अनबन हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। मौसम का असर परेशान कर सकता है। शुभांक – 6 और शुभ रंग – ग्रे है। (Todays horoscope 25 May)

4 कर्क राशि :- आज के दिन आपको घर और संपत्ति से जुड़े कार्यों में संभलकर चलने की सलाह है। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए काम या जिम्मेदारियां मिलने की संभावनाएं हैं। किसी खास इंसान से आप अपने मन की बातें शेयर करेंगे। कुछ बड़े फैसले भी आप ले सकते हैं। जिन बच्चों के एग्जाम हैं उनको सफलता का योग है। बाहर के काम ज्यादा होंगे और ज्यादातर समय घर के बाहर ही बीतेगा। शाम के समय थोड़ा फ्री हो पाएंगे।दिन आपके लिए बहुत शुभ और लाभकारी है। आप वाहन, घर मकान, जमीन प्रोपर्टी आदि खरीदना चाहते हैं तो खरीद सकते हैं। शुभांक – 8 और शुभ रंग – पीला है। (Todays horoscope 25 May)

aaj ka rashifal

5 सिंह राशि :- आज के दिन लाभ लेने के लिए बड़ों को अपनी अतिरिक्त ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करना चाहिए। आप अच्छा पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप पारंपरिक तौर पर निवेश करें। ऐसा कोई जिसके साथ आप रहते हैं, आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा। कुछ नया करने का सोच सकते हैं और जिसके लिए भी करेंगे वह उससे बहुत खुश होगा। आपकी तारीफ आपके जॉब के स्थान में होगी। जिम्मेदारी का काम मिलेगा, जिसे अच्छे से निपटा लेंगे। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। शुभांक – 9 और शुभ रंग – बैंगनी है। (Todays horoscope 25 May)

6 कन्या राशि :- आज के दिन आपकी किसी नए काम की शुरूआत हो सकती है। ऐसा भी हो सकता है कि पुराने रुके काम फिर से शुरू हो जायें। ऑफिस में आपको एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिल सकती है। एक्स्ट्रा मेहनत से फायदा हो सकता है। दूसरों की मदद करेंगे। उसके लिए आपको कुछ एक्स्ट्रा कोशिश करनी पड़े तो कर लें। सभी के साथ आपका मेलजोल वाला स्वभाव किसी को बहुत पसंद आ सकता है। यदि आप विवाहित नहीं है, तो कहीं से आपको विवाह का ऑफर भी आ सकता है। इस समय कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय टालना ही बेहतर होगा। शुभांक- 7 और शुभ रंग – हरा है। (Todays horoscope 25 May)

7 तुला राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। किसी भी काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर होगा। पढ़ाई के प्रति आपकी एकाग्रता में कुछ कमी आ सकती है। आपको अपना ध्यान भटकाने से बचना चाहिए। शत्रुओं से सावधान रहें। लव रिलेशनशिप में कुछ प्रॉब्लम आ सकती है। काम से थोड़ा परेशान हो जाएंगे। शाम को घूमने फिरने के लिए निकलना अच्छा रहेगा। मन की अशांति को दूर करने के लिए मेडिटेशन करें। शुभांक – 2 और शुभ रंग – लेमन है। (Todays horoscope 25 May)

8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन इस राशि वाले जातक अपने माता-पिता की मदद से आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। आपको दूसरों को ठेस पहुंचाने जैसी बातों से दूर रहना चाहिए, अन्यथा रिश्ते में खटास आ सकती है। अपने माता-पिता से समर्थन प्राप्त करना आपको कुछ राहत प्रदान कर सकता है। चोट और दुर्घटना से बचकर रहें। विदेश से कोई नौकरी की खबर या अवसर प्राप्त होगा। अपने किसी करीबी मित्र के साथ आपका मतभेद हो सकता है, जिस कारण मन उदास रहेगा, हालांकि आप उसे समझाने का प्रयास करेंगे। शुभांक – 1 और शुभ रंग – सुनहरा है। (Todays horoscope 25 May)

9 धनु राशि :- आज के दिन आपका व्यक्तित्व इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। आपको आश्चर्य में डालते हुए आपके बचाव में आपका भाई आगे आएगा। कोई भी निर्णय लेने से पहले उस पर अच्छे से विचार-विमर्श अवश्य कर लें। सोच समझ कर निर्णय लेंगे तो भविष्य में परेशानी नहीं होगी। माता से धन लाभ या प्रॉपर्टी का लाभ होगा। घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। शुभांक – 6 और शुभ रंग – चांदी है। (Todays horoscope 25 May)

10 मकर राशि :- आज के दिन कुछ रोचक और नए अवसर आपको मिल सकते हैं। आपकी ही राशि में चंद्रमा रहेगा। नई शुरुआत करनी होगी। आत्मविश्वास से काम करें। नकारात्मक विचारों पर ध्यान न दें। ज्यादातर परेशानियां समय के साथ सुलझ सकती हैं। गाड़ी या कोई अन्य सामान खरीदने की योजना भी बन सकती है। कोई नया काम बदलने से पहले पुराने को हाथ से न छोड़ें। राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा होगा। पार्टनर पर धन खर्च होगा। शुभांक – 3 और शुभ रंग – आसमानी है। (Todays horoscope 25 May)

11 कुंभ राशि :- आज के दिन आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। आपको सबका पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। कुछ पुरानी उलझने तो खत्म होंगी, साथ ही कर्ज से भी मुक्ति मिलने का समय है। परिवार के कार्यों में रुचि लेंगे। धन कमाने पर फोकस रहेगा। वाणी को सयंमित करके बोलें। यदि आप किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं, लेकिन दूर है तो उनके साथ लंबी बातचीत होगी। शुभांक – 2 और शुभ रंग – क्रीम है। (Todays horoscope 25 May)

12 मीन राशि :- आज के दिन इस राशि वाले जातक के कारोबार में वृद्धि के योग बन रहे हैं जिससे आपको खूब धन लाभ होगा। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आपको कठिन परिश्रम करना होगा। सहकर्मियों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और कुछ लोग आपसे सहायता भी मांग सकते हैं। स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखकर चलें। लापरवाही बड़ी तकलीफ का कारण बन सकती है। सामाजिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे। शुभांक – 5 और शुभ रंग – मैरून है। (Todays horoscope 25 May)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment