बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
maniac beating : शराब के नशे में युवती पर कर रहा था अश्लील कमेंट्स, युवती ने सरेआम धुनाई कर उतारी लू

बैतूल में जिला अस्पताल परिसर के सामने रविवार को एक युवती ने शराब के नशे में धुत होकर कमेंट कर रहे युवक की धुनाई कर उसकी अच्छी लू उतारी। युवक काफी देर से युवती को परेशान कर रहा था। जब युवती का सब्र जवाब दे गया तो उसने पिटाई शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस युवक को थाने ले गई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिला चिकित्सालय के सामने एक मेडिकल के निकट एक युवती परिजनों के इंतजार में खड़ी थी। यहीं पर एक युवक भी काफी समय से खड़ा होकर युवती पर फब्तियां कस रहा था। पहले तो युवती ने इसे नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद जब वह अधिक कमेंट्स करने लगा तो युवती ने उसकी पिटाई लगा दी। युवती द्वारा युवक की पिटाई करने से यहां भीड़ लग गई।
बताया जाता है कि युवती को परेशान करने वाला युवक शराब के नशे में था। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक को पुलिस ने थाने लेकर आए है। अब तक युवती और युवक के बारे में जानकारी नहीं लगी है, लेकिन युवक की पिटाई के बाद यहां जमकर भीड़ लग गई। कोतवाली पुलिस के अनुसार अभी तक इस मामले की कोई शिकायत नहीं हुई है।



