बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

दर्दनाक: रेत से भरी ट्रॉली में दबकर युवक की मौत

फाइल फोटो
  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल कोतवाली की पाढर चौकी के अंतर्गत आने वाले जाखली गांव में मंगलवार रात में एक दर्दनाक हादसा हो गया। वहां रेत से भरी ट्रॉली खाली करते समय वह मजदूर युवक पर पलट गई। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पाढर चौकी से 100 डायल मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार जाखली गांव में कल रात लगभग 8 बजे रेत से भरी ट्रॉली खाली की जा रही थी। इसी बीच ट्रॉली ही पलट गई। पास ही खड़ा मजदूर बंशी पिता दीमा उइके ट्रॉली के नीचे दब गया। इससे बंशी की मौके पर ही मौत हो गई। यह ट्रैक्टर-ट्रॉली गांव के ही एक व्यक्ति की बताई जा रही है।

    हादसे के बाद 100 डायल को सूचना दी गई। इस पर पाढर 100 डायल से हेड कॉन्स्टेबल कैलाश पन्द्राम, श्रीराम उइके, कॉन्स्टेबल दिनेश धुर्वे और पायलट बद्री पाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भिजवाया है। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।

    आठनेर-मुलताई मुख्य मार्ग से पुसली पहुंच मार्ग शीघ्र बनेगा: डागा

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button