बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

नन्हीं बेटी ने दिवंगत पिता को बैलून से आसमान में भेजा पैगाम

  • उत्तम मालवीय (9425003881)
    बैतूल।
    नवदुनिया, सांध्य दैनिक ख़बरवाणी और सांझवीर टाइम्स में कार्यरत रहे पत्रकार स्वर्गीय सुनील पांसे के बगैर उनके परिवार के लिए यह पहली दीपावली थी। ऐसे में दीपों के इस पर्व पर उनको याद कर उनकी पत्नी और बेटी ने श्रद्धांजलि दी और बैलून के जरिए उन तक संदेश भिजवाया। लाल बहादुर शास्ती स्टेडियम में पहुंचकर शुक्रवार शाम स्वर्गीय पांसे की पत्नी उर्वशी पांसे और बेटी याशिका (खुशी) पांसे ने फायर बेलून आसमान में भेजा। खुशी ने बताया कि दीपावली पर पिताजी और दादी की कमी बेहद अखरी और उन्हें याद कर आंखें आंसुओं से भर गई। इस बार उन्हें दीपावली पर याद करने और उन तक दीपक की रोशनी पहुंचाने के लिए बेलून माध्यम बन गया। ऐसा करने से कुछ पल की खुशी मिली कि वे हमेशा हमारे साथ ही हैं। इस अवसर पर पत्रकार विनय वर्मा, पंकज सोनी, राजेश भाटिया, राज कवड़कर, रूपेश पवार भी उपस्थित थे।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button