देश/विदेश

Viral News: 40 साल बाद मिली प्रेम विवाह की सजा, 1 गलती से जेल गया प्रेमी, बचाने वाला कोई नही…

Viral News: Love marriage punished after 40 years, lover went to jail by mistake, no one to save him...

Viral News: आजकल प्रेम प्रसंग को लेकर कई खबरें देखने और सुनने को मिलती है। अक्सर होता यह है कि प्रेमी, प्रेमिका को लेकर लेकर चला जाता है और दोनों शादी कर साथ रहने लगते हैं। लड़की के लापता होते ही उसके परिजन अक्सर पुलिस के पास जाकर लापता होने की शिकायत दर्ज करते हैं। बाद में परिवार वाले भी यह संबंध मंजूर कर लेते हैं।

इन सबके विपरीत प्रेम संबंध का ऐसा मामला आपने शायद ही कभी सुना हो। इसमें प्रेमी और प्रेमिका घर से भागकर दूसरे शहर जाकर शादी कर लेते हैं और वही रहने लगते हैं। उनके 4 बच्चे भी हैं। लेकिन अब प्रेमी को 40 साल बाद उस शिकायत की सजा भुगतनी पड़ रही है जो कि प्रेमिका की मां ने इनकी शादी से पहले की थी और बाद में इनमें सुलह भी हो चुकी थी। 

यह रहा पूरा मामला (Viral News)

यह 40 साल पुराना एक मामला है। 70 वर्षीय दाऊद बंदू खान को 40 साल पहले 1984 में एक नाबालिग लड़की से प्यार हो गया था। हालांकि, 17 वर्षीय प्रेमिका की मां ने दाऊद बंदू खान पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। मगर जब लड़की व्यस्क हो गई तो दाऊद बंदू खान ने उसी प्रेमिका से शादी कर ली थी।

हालांकि, 70 वर्षीय दाऊद बंदू खान ने उस वक्त एक गलती कर दी। उन्होंने पुलिस और अदालत के अधिकारियों को अपनी शादी और सास के साथ हुए सुलह के बारे में जानकारी नहीं दी और आगरा चला गया। खान के चार बच्चे हैं।

अब मुंबई पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पिछले 40 वर्षों से फरार चल रहे दाऊद खान को उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने जनवरी 2020 में कोर्ट के सामने पेश होने में विफल रहने पर दाऊद खान को भगोड़ा घोषित कर दिया था। अब आरोपी की पत्नी और सास भी इस दुनिया में नहीं है। ऐसे में उसकी शिकायत वापस लेने वाला कोई नहीं है और अब उसे यौन उत्पीड़न के मुकदमे से गुजरना होगा।

साल 1984 में सास ने की थी अपहरण और रेप शिकायत

पुलिस के मुताबिक, साल 1984 में दाऊद खान और उनकी प्रेमिका (जो उस समय 17 वर्ष की थी और बाद में पत्नी बन गई) मुंबई के गिरगांव स्थित वीपी रोड इलाके में एक-दूसरे के बगल में रहते थे। दाऊद बंदू खान सोना पिघलाने का काम करते थे और उस वक्त उनकी उम्र 30 साल थी और दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे।

हालांकि, लड़की की मां उनके संबंध के खिलाफ थी और उन्होंने डीबी मार्ग पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद दाऊद खान को अपहरण और बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि हालांकि, वह जमानत हासिल करने में कामयाब रहा, जिसके बाद वह जेल से बाहर आया और आखिरकार लड़की की कानूनी उम्र पार पूरी होने के बाद अपनी प्रेमिका से शादी कर ली।

40 साल बाद सामने आया यह मामला

जब लोकसभा चुनावों के मद्देनजर शहर में कानून-व्यवस्था को नियंत्रण में रखने के लिए मुंबई पुलिस ने भगोड़ों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया, तब जाकर दाऊद खान का यह मामला सामने आया। डीबी मार्ग पुलिस ने कहा कि उनके पास खान के बारे में कोई सुराग नहीं था क्योंकि वह दो दशक पहले बिना किसी को बताए अपना ठिकाना बदल चुका था। पुलिस ने कहा कि इसके अलावा पीड़िता की मां की भी मृत्यु हो गई थी, ऐसे में हमें यह बताने वाला कोई नहीं था कि खान कहां रहता है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Source – Internet

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button