मध्यप्रदेश अपडेट

Bhopal lake Dal Lake: भोपाल की बड़ी झील बनेगी कश्मीर की डल लेक जैसी, चलेंगे शिकारे: CM डॉ. मोहन यादव

Bhopal lake Dal Lake: भोपाल की बड़ी झील, कश्मीर की डल-लेक से कम नहीं है। इसका और अधिक विकास किया जायेगा। यहां पर्यटन विभाग के सहयोग से शिकारे भी संचालित किये जायेंगे। वॉटर स्पोर्ट्स सहित सभी प्रमुख खेलों में ओलम्पिक और कॉमनवेल्थ जैसी अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में देश के लिए अधिक से अधिक पदक लाने के उद्देश्य से राज्य में खेल गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह बात प्रदेश में जारी हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भोपाल के बड़े तालाब के बोट क्लब से निकाली गई जल तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करने के बाद संबोधित करते हुए कही। उन्होंने झंडी दिखाकर जल तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बड़ी संख्या में तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े।

तिरंगामय हो गया बड़ा तालाब (Bhopal lake Dal Lake)

एशियाई और ओलंपिक गेम्स में उपयोग में आने वाली बोट्स में सवार वॉटर स्पोर्ट्स खिलाड़ी अनुशासन और गरिमा के साथ तिरंगा लेकर बड़े तालाब में आगे बढ़े, क्षेत्र का नभ-जल और धरा तिरंगामय हो गया। देशभक्ति, एकता और समर्पण की भावना को और सशक्त करते इस अनोखे, रोमांचक आयोजन में बड़ी संख्या में वॉटर स्पोर्ट्स खिलाड़ी, विद्यार्थी और राजधानीवासी शामिल हुए।

यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित (Bhopal lake Dal Lake)

इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय और रविन्द्र यति उपस्थित थे।

सीएम निवास से निकली तिरंगा यात्रा (Bhopal lake Dal Lake)

स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले 14 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास परिसर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में निकली इस तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री सचिवालय तथा मुख्यमंत्री निवास में पदस्थ सभी अधिकारी-कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी और दीदी कैफे की दीदियां तिरंगा लहराते हुए शामिल हईं।

विशाल तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब (Bhopal lake Dal Lake)

मुख्यमंत्री डॉ. यादव डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर कोलार रोड क्षेत्र में कर्म श्री संस्था द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यात्रा आरंभ होने से पहले मदर टेरेसा स्कूल के पास उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से दुनिया, भारतीय सेना के वीर सपूतों के शौर्य और पराक्रम से परिचित हुई है।

यात्रा में यह हुए प्रमुख रूप से शामिल (Bhopal lake Dal Lake)

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में शुरू हुई विशाल तिरंगा यात्रा में विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में देश भक्ति के रंग में रंगे युवा, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं महिलाएँ उपस्थित रही।

सेना को समर्पित शौर्य स्मारक की यात्रा (Bhopal lake Dal Lake)

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय सेना के शौर्य को समर्पित हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शौर्य स्मारक से विशाल तिरंगा यात्रा का शुभारंभ तिरंगा फहराकर किया। भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय और भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवान दास सबनानी साथ थे।

बड़ी संख्या में शामिल हुईं महिलाएं भी (Bhopal lake Dal Lake)

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर अमर शहीदों और वीर पराक्रमी सैनिकों का स्मरण किया। शौर्य स्मारक से भारत माता चौक (डिपो चौराहा) तक जाने वाली तिरंगा यात्रा में दो पहिया वाहनों पर बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। भारत माता का रथ, ब्रह्मोस और राफेल मिसाइल के मॉडल भी यात्रा शामिल हुए।

तिरंगा यात्राओं का पुष्प वर्षा से स्वागत (Bhopal lake Dal Lake)

तिरंगा यात्राओं का जगह-जगह पुष्प वर्षा और तिरंगा लहराकर स्वागत किया गया। साथ ही राष्ट्र भक्ति के गीतों और भारत माता की जय के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। सभी वर्गों में तिरंगा यात्रा को लेकर उत्साह बना रहा। (Bhopal lake Dal Lake)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button