ब्रेकिंग न्यूजबैतूल अपडेटमध्यप्रदेश अपडेट

निखिल सोनी बने आठनेर नप के ब्रांड एंबेसडर

  • उत्तम मालवीय (9425003881)
  • बैतूल। नगर परिषद आठनेर ने स्वच्छता सर्वेक्षण वर्ष 2021-22 के लिए नगर के वरिष्ठ पत्रकार निखिल सोनी को स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में सीएमओ सुधाकर कुबड़े और नगर परिषद अध्यक्ष सूरज राठौर ने सोनी को स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर पद का लिए नियुक्ति पत्र सौंपा। इस मौके पर आरआई रमन बागड़े, पार्षद सुधाकर नागले, विनोद पिपरोले, संजय सोनी प्रकाश, आवठे मौजूद रहे। पत्रकार निखिल सोनी ने कहा कि वे नगर को स्वच्छता में अग्रणी बनाने के लिए सभी प्रयास करेंगे। जन सहयोग से नगर को साफ और स्वच्छ बनाना उनका उद्देश्य है।

    उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button