धर्म/अध्यात्म अपडेट

Feng Shui Tips: नहाते समय इन पांच चीजों का इस्‍तेमाल करने से दूर होगा तनाव, सुख-शांति के साथ परिवार में बढ़ेगा प्रेम खुल जाएंगे सफलता के मार्ग

Feng Shui Tips: Using these five things while taking a bath will relieve stress, happiness and peace and love will increase in the family will open the way to success

Feng Shui Tips: नहाते समय इन पांच चीजों का इस्‍तेमाल करने से दूर होगा तनाव, सुख-शांति के साथ परिवार में बढ़ेगा प्रेम खुल जाएंगे सफलता के मार्ग

Feng Shui Tips: चीन के वास्तु शास्त्र फेंगशुई के कई ऐसे उपाय है, जो आपकी बहुत सी समस्‍याओं का इलाज है। कई ऐसे भी उपाय है, जो सफल होने के लिए बहुत ही काम आते है। बता दें कि फेंग का मतलब वायु और शुई का मतलब जल होता है। फेंगशुई के उपाय जीवन और घर की नेगेटिविटी दूर करने के लिए बहुत कारगार है। क्‍या आप जानते है कि नहाते समय कुछ उपायों को करने से आपको काफी सारे लाभ मिल सकते है। आपको बुरी नजर से भी छुटकारा मिल जाएगा और जीवन में सफलता भी हासिल होती है। नहाने समय बस कुछ चीजों का इस्तेमाल आपके जीवन में खुशियां भर सकता है।

कॉफी से करें स्नान(Feng Shui Tips)

कॉफी को त्वचा के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। लेकिन फेंगशुई शास्त्र के अनुसार यह बहुत ही शुभ होता है। इससे नहाने से जीवन में सकारात्मकता आती है और मानसिक स्पष्टता भी बढ़ती है।

काला नमक का उपाय

फेंगशुई के मुताबिक काला नमक (Rock Salt) बहुत ही शुभ होता है। नहाते समय इसका इस्तेमाल करने से बुरी नजर से छुटकारा मिलता है। घर और जीवन से बुरी ऊर्जा दूर होती है।

दूध से होगा लाभ

स्किन के लिए मिल्क बाथ बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। फेंगशुई शास्त्र के अनुसार दूध से स्नान करने के शांति मिलती है। घर-परिवार का माहौल भी सुखद रहता है। आपकी तरक्की होती है और खुद से प्यार भी बढ़ता है।

हल्दी से करें स्नान

हल्दी कई सेहतमंद गुणों से भरपूर होती है। आप इसका इस्तेमाल नहाते वक्त कर सकते हैं। ऐसा करने से जीवन में ताकत प्राप्त होता है। पॉवर में वृद्धि होती है

दही से बढ़ेगा प्यार

दही से नहाना त्वचा के लिए लाभकारी होता है। लेकिन फेंग शुई के मुताबिक भी यह चमत्कार से कम नहीं। दही से स्नान करके पर परिवार में प्रेम बढ़ता है। नए दोस्त बनते हैं। प्रेमियों के संबंध अच्छे होते हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button