बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

बेहद दर्दनाक: थ्रेशर में फंस कर मजदूर युवक की मौत, बचाने का नहीं मिला कोई भी मौका

  • मनीष राठौर, भैंसदेही
    बैतूल जिले के मासोद ग्राम में गुरुवार सुबह एक बेहद दर्दनाक घटना घट गई। एक खेत में हिडम्बा थ्रेशर मशीन से गेहूं की थ्रेसिंग कर रहा युवक संतुलन खोने से मशीन में चला गया। मशीन में फंसने से उसकी चंद पलों में मौत हो गई। मौके पर उपस्थित किसी भी व्यक्ति को उसे बचाने का कोई मौका तक नहीं मिल सका।

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक चिचोलाढाना निवासी येशु बामने हिडम्बा मशीन पर मजदूरी करता था। आज मशीन गोरेगांव पंचायत के मासोद गांव में बुद्धिराम झाड़े के खेत में चल रही थी। गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान येशु ने अचानक अपना संतुलन खो दिया।

    संतुलन खोते ही गेहूं के साथ वह भी मशीन में चला गया। इस घटना में मौके पर ही येशु की मौत हो गई। घटना की सूचना पर भैंसदेही पुलिस मौके पर पहुंची है। हादसा इतना दर्दनाक और वीभत्स था कि लोग देखने तक की हिम्मत नहीं कर पा रहे थे।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button