IAS SUCCESS STORY: नौकरी के साथ की यूपीएससी की तैयारी और बन गईं टॉपर, जानिएं सर्जना यादव की तैयारी के टिप्स
IAS SUCCESS STORY, IAS Sarjana Yadav , Success story, ias success stories, IAS Success Stories Sarjana Yadav, ias success stories of below average students, inspirational ias officers, struggle story of ias officer, upsc struggle story quora, collect any 3 inspirational stories of ias an officer and give your opinion on their success, upsc success story quora, upsc success stories of working professionals, upsc success stories in kannada

IAS SUCCESS STORY: हर साल लाखों अभ्यर्थी संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के सिविल सर्विस एग्जाम (Civil Service Exam) में परीक्षा में शामिल होते हैं। लेकिन, बहुत कम ऐसे अभ्यर्थी हैं, जो इस परीक्षा में सफल हो पाते हैं। कई ऐसे अभ्यर्थी हैं, जिन्होंने कड़ी मेहनत करके ऑल इंडिया में सबसे अच्छी रैंक पाई है। ऐसी ही एक अभ्यर्थी दिल्ली की सर्जना यादव (IAS Sarjana Yadav) की आज आपको कहानी बताएंगे। इन्होंने नौकरी करते हुए बिना किसी कोचिंग के UPSC परीक्षा की तैयारी की और तीसरे ही प्रयास में IAS बनने का सपना पूरा कर लिया।
बिना कोचिंग ज्वाइन किए की तैयारी
यूपीएससी की तैयारी करने वाले कई ऐसे अभ्यर्थी हैं जिन्होंने कई मुसीबतों का सामना किया। अधिकांश लोगों को ऐसा लगता है कि यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) पास करने के लिए कोचिंग की जरूरत पड़ती है, लेकिन ऐसा नहीं है। सर्जना यादव (Sarjana Yadav) का नजरिया कुछ और ही था। सर्जना ने बिना कोचिंग के तैयारी की और आईएएस बन गईं। सर्जना का कहना है कि यह उम्मीदवार की इच्छा पर निर्भर करता है कि वह कोचिंग लेना चाहता है या नहीं। अगर आपको लगता है कि आपके पास संपूर्ण स्टडी मेटेरियल है और यूपीएससी के लिए आपकी रणनीति बेहतर है तो आप सेल्फ स्टडी पर भरोसा कर भी सफलता पा सकते हैं।

फुल टाइम जॉब के साथ-साथ की परीक्षा की तैयारी
सर्जना यादव ने दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। ग्रेजुएशन के बाद वे टीआरएआई में रिसर्च ऑफिसर के तौर पर काम करने लगीं। अपनी फुल टाइम जॉब के साथ-साथ सर्जना ने यूपीएससी एग्जाम की तैयारी की, लेकिन पहले दो प्रयासों में उन्हें सफलता नहीं मिली। उन्होंने हार नहीं मानी और गलतियों से काफी कुछ सीखा।
एग्जाम की तैयारी के टिप्स
एक इंटरव्यू में उम्मीदवारों को इस एग्जाम की तैयारी का टिप्स देते हुए सर्जना यादव ने कहा कि उम्मीदवारों को इस एग्जाम की तैयारी के लिए अपनी क्षमता के अनुसार रणनीति बनानी चाहिए।
टाइम सेट कर करें पढ़ाई
- किसी भी सब्जेक्ट को गहराई के साथ पढ़ें।
- एक बार सिलेबस खत्म होने के बाद ज्यादा से ज्यादा रिवीजन और आंसर राइटिंग की प्रैक्टिस करें।
- सीमित स्टडी मटेरियल से करें बेहतर तैयारी।
- एक अच्छी किताब का चयन करें और उसे अच्छी तरह से पढ़ें।
- नॉलेज के लिए गूगल की मदद ले सकते हैं।
- मॉक टेस्ट पर रखें फोकस
- अपनी गलतियों में सुधार के लिए नियमित रूप से मॉक टेस्ट दें।
- रोजाना अखबार जरूर पढ़ें
- ऑनलाइन वेबसाइट की मदद भी ले सकते हैं, जहां पर करेंट अफेयर्स की पूरी जानकारी मिलती हैं।



