बैतूल अपडेट

Navratri 2025: 60 फीट ऊंचे पंडाल में विराजेंगी मां भद्रकाली की 30 फीट ऊंची प्रतिमा, रोज तीन बार होगी आरती

Navratri 2025: बैतूल। शहर के विवेकानंद वार्ड में स्थित जय भद्रकाली समिति द्वारा लगातार 17वें वर्ष मां काली की विशाल प्रतिमा स्थापित की जा रही है। समिति द्वारा इस वर्ष भव्य रूप से इस उत्सव को मनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई है। वहीं शहर के अन्य क्षेत्रों में भी नवरात्रि पर्व की तैयारियां जोर-शोर से जारी है।

विवेकानंद वार्ड ग्रीन सिटी में समिति द्वारा इस बार सारणी के कुशल कारीगर बबलू खान के मार्गदर्शन में मां काली के लिए 60 फीट विशाल पंडाल बनाया गया है। अपने साथी कारीगरों के साथ बबलू ने नयनाभिराम पंडाल तैयार कर इसमें चारचांद लगा दिया है।

जिला का सबसे बड़ा आयोजन

समिति के मोनू साहू ने बताया कि इस बार जो प्रतिमा और पंडाल तैयार किया गया है, यह जिले का सबसे बड़ा आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि 60 फीट का पंडाल 1 लाख 25 हजार में तैयार किया गया है। इसे मंदिर का रूप दिया गया है, इसकी चौड़ाई 50 फीट है। विशाल परिसर में प्रतिमा की स्थापना करने के बाद 9 दिन विविध आयोजन की तैयारी भी की जा रही है।

Navratri 2025: 60 फीट ऊंचे पंडाल में विराजेंगी मां भद्रकाली की 30 फीट ऊंची प्रतिमा, रोज तीन बार होगी आरती

तीन बार होगी मां काली की आरती

समिति के मोनू साहू के मुताबिक इस विशाल आयोजन के लिए कुल 7 लाख 50 हजार रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हर मर्तबा विशाल मां काली की प्रतिमा को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसलिए सारी व्यवस्थाएं बेहतर की गई है। सुबह और रात 8 बजे के अलावा रात्रि 12 बजे भी विशेष आरती हर दिन की जाएगी।

आरती में शामिल हो सकेंगे श्रद्धालु

उन्होंने बताया कि आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालु कार्यक्रम स्थल पर समिति के सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं। मोनू के मुताबिक शनिवार को मां काली की प्रतिमा पंडाल में लाई जाएगी। रात 9.15 बजे मां बीजासनी माता मंदिर के अध्यक्ष पं दीपक शर्मा के आबकारी रोड स्थित आवास के सामने माता जी का भव्य स्वागत किया जाएगा।

Navratri 2025: 60 फीट ऊंचे पंडाल में विराजेंगी मां भद्रकाली की 30 फीट ऊंची प्रतिमा, रोज तीन बार होगी आरती

मातारानी के सजे दरबार, शारदीय नवरात्र कल से

उल्लेखनीय है कि आस्था और श्रद्धा का महापर्व शारदीय नवरात्र सोमवार से पूरे जिले में धूमधाम के साथ शुरू होने जा रहा है। जिलेभर में मातारानी के दरबारों को आकर्षक विद्युत साज-सज्जा और रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। आगामी 10 दिनों तक मातारानी के जयकारों और भजन-कीर्तन से जिले का वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण रहेगा। नवरात्रि के दौरान दस दिनों तक गरबा और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों की धूम भी रहेगी।

बाजे-गाजे के साथ ले गए प्रतिमाएं

रविवार से ही श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ प्रतिमाएं ले जाने का सिलसिला शुरू कर दिया है। लोग विशेष पूजा सामग्री, फूल और मिठाई लेकर अपने घरों और मंदिरों में माता के स्वागत में जुट गए हैं। जिलेभर के धार्मिक स्थल और पंडाल सज-धज कर माता की आराधना के लिए तैयार हैं।

Navratri 2025 Kalash Sthapna: हाथी पर सवार होकर आ रहीं मां अम्बे, जानें घट स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

प्रशासन ने किए सुरक्षा इंतजाम

प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि श्रद्धालु निश्चिंत होकर भक्ति कर सकें। नवरात्रि का यह पर्व केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से भी जिलेवासियों को एकजुट करने वाला महापर्व है।

नवरात्र में गरबे की रहेगी धूम

शारदीय नवरात्र में इस बार भी गरबे की धूम देखने को मिलेगी। गरबे में भक्ति और उत्साह से लोग झूमते नजर आएंगे। गरबा को लेकर विभिन्न संस्थाओं द्वारा तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। गरबे में रंग-बिरंगे परिधानों में युवक-युवतियां भक्ति भरे गीतों पर गरबे की ताल पर थिरकते नजर आएंगे। जगह-जगह होने वाले गरबा उत्सव को लेकर सजावट की जा रही है।

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button