खेती किसानी

Betul Farmer Success: गेंदे के फूल और लौकी की खेती से किसान रामकिशोर ने कमाए 1.10 लाख रुपये, बनी बदलाव की कहानी

Success Story of a Betul Farmer: Farmer Ramkishore earns Rs 1.10 lakh from marigold and bottle gourd cultivation—a true tale of transformation.

Betul Farmer Success: गेंदे के फूल और लौकी की खेती से किसान रामकिशोर ने कमाए 1.10 लाख रुपये, बनी बदलाव की कहानी
Betul Farmer Success: गेंदे के फूल और लौकी की खेती से किसान रामकिशोर ने कमाए 1.10 लाख रुपये, बनी बदलाव की कहानी

Betul Farmer Success: बैतूल। बैतूल बाजार निवासी कृषक रामकिशोर ओमकार ने पारंपरिक खेती के साथ उद्यानिकी फसलों को अपनाकर अपनी आय में वृद्धि की है। उन्होंने गेंदे के फूल और लौकी की खेती से कुल 1.10 लाख रुपये से अधिक की आमदनी अर्जित कर अन्य किसानों के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है।

कृषक रामकिशोर ने उद्यानिकी विभाग की सहायता से गेंदे के फूल के बीज प्राप्त कर 40 डिसमिल भूमि पर गेंदे की खेती की। इसके साथ ही उन्होंने लौकी की खेती भी की। उन्होंने बताया कि गेंदे के फूल की खेती से उन्हें लगभग 50 हजार रुपये की आमदनी हुई, जबकि लौकी की खेती से 60 हजार रुपये से अधिक की आय प्राप्त हुई। इस प्रकार दोनों फसलों से उन्हें कुल 1.10 लाख रुपये से अधिक की आमदनी हुई।

कृषक रामकिशोर ने अन्य किसानों से भी अपील की कि वे पारंपरिक खेती के साथ-साथ उद्यानिकी एवं नकदी फसलों को अपनाएं। इससे किसानों को आय के अतिरिक्त स्रोत प्राप्त हो सकते हैं और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। उन्होंने प्रदेश में संचालित किसान हितैषी योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button