बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

नल का बिल वसूलने गई सहायता समूह की सदस्य के साथ दंपती ने की मारपीट, वॉल्व भी तोड़ा, एफआईआर दर्ज

  • विजय सावरकर, मुलताई
    बैतूल जिले के मुलताई ब्लॉक की ग्राम पंचायत डिवटिया में नल जल योजना से आवासीय क्षेत्र में जलापूर्ति की जा रही है। ग्राम पंचायत ने नलों से जल प्रदाय किए जाने के एवज में प्रतिमाह बिल वसूली की जिम्मेदारी ग्राम के गौरी स्व सहायता समूह की सौंपी है। समूह की महिला सदस्य घर-घर पहुंच कर ग्रामीणों से नल का बिल की वसूलती है।

    इसी तारतम्य में बीते 22 अप्रैल को गौरी स्व सहायता समूह की सदस्य आशा पति दिनेश खडसे सुबह 10 बजे ग्रामीण मुकेश पिता सेवाराम पवार के घर पर बिल वसूलने गई थी। मुकेश पर बीते जनवरी माह से बिल बकाया था। आशा खडसे ने बकाया बिल जमा करने के लिए कहा तो मुकेश की पत्नी कंचू पवार ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए विवाद किया।

    good initiative : ग्राहकों की सेहत का भी ध्यान रख रही यह पेट्रोलियम कंपनी, बैतूल में किया यह खास आयोजन

    उसी दौरान मुकेश भी आ गया और उसने भी अपशब्दों का प्रयोग करते हुए नल जल योजना का वाल्व तोड़ दिया। आशा खडसे ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कंचू पवार ने उसके साथ मारपीट की। जिससे उसके हाथ में चोट आई। पुलिस ने आशा खडसे की रिपोर्ट पर आरोपी मुकेश पिता सेवाराम पवार और उसकी पत्नी कंचू पवार के खिलाफ धारा 294, 323, 506 और 34 के तहत केस दर्ज किया है।

    achievement : मुलताई स्टेशन को दूसरा बेस्ट कैप्ट गार्डन अवार्ड, मध्य रेल के महाप्रबंधक ने किया सम्मानित

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button