Best wheat variety 2022 | गेहूं की यह बेस्ट किस्में बंपर पैदावार देगी, जानिए कैसे करें इनकी खेती और क्या है इनकी विशेषताएं
Best wheat variety 2022 | खरीफ फसल लगभग पककर तैयार हो गई है। जिसके बाद रबी सीजन में किसान गेहूं व चना की बुवाई के लिए तैयारी करने लग जाते हैं। इस समय उन्हें उचित किस्म का चयन करना आवश्यक हो जाता है। हम आपको गेहूं की कुल 15 किस्म की जानकारी विस्तार में बताएंगे इसलिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें…
गेंहू की बेस्ट किस्मों की जानकारी
1. लोक-1 (लोकवन)
किस्म (Best wheat variety 2022) का दाना – यह द्विजीन बौनी किस्म है। इसके दाने सख्त व सुनहरी आभा वाले तथा 1000-दानों का वजन 45-55 ग्राम होता है।
किस्म की विशेषताएं – जल्दी पकने के कारण इसकी उपज सामान्य व पिछेती, दोनों बुवाई की परिस्थितियों में अच्छी होती है। इस किस्म के दाने काला धब्बा रोग से अधिक प्रभावित होते हैं।
फसल पकने की अवधि – यह किस्म 100-110 दिन में पककर 40-45 क्विंटल प्रति हैक्टर उपज देती है।
2. राज. 3077
किस्म का दाना – दानें शरबती आभायुक्त, सख्त व मध्यम आकार के होते हैं व 1000-दानों का भार 35-38 ग्राम है।
विशेषताएं – यह बौनी, अधिक फुटान वाली रोली रोग रोधक किस्म है। मजबूत व मोटे तने के कारण यह किस्म आड़ी नहीं गिरती है।
फसल पकने की अवधि – यह किस्म (Best wheat variety 2022) 100-110 दिन में पककर 40-60 क्विंटल प्रति हैक्टर उपज देती है। यह सामान्य व पिछेती, दोनों बुवाई की परिस्थितियों के लिये उपयुक्त है।
3. डब्ल्यू एच 147 (WH-147)
इन क्षेत्रों के लिए उपर्युक्त – यह किस्म सामान्य बुवाई की स्थिति व सिंचित क्षेत्रों के लिये उपयुक्त है।
किस्म की विशेषताएं – इस किस्म के दाने बड़े आकार के सख्त, शरबती व अम्बर रंग के होते है। इसके 1000-दानों का वजन 42-54 ग्राम होता है। इसकी चपाती अच्छी बनने के कारण यह उपभोक्ताओं द्वारा पसन्द की जाती है।
फसल पकने की अवधि – यह 125-130 दिन में पककर 40-50 क्विंटल प्रति हैक्टर की औसत उपज देती है।
4. डीबीडब्ल्यू- DBW 187 (करण वंदना)
यह किस्म भा.कृ.अनु.प.-भारतीय गेहूँ एवं जौ अनुसंधान संस्थान, करनाल के द्वारा वर्ष 2019 में विकसित की गयी।
किस्म की विशेषताएं – यह किस्म पीली एवं भूरी रोली प्रतिरोधी है। इस किस्म (Best wheat variety 2022) में उच्च लौह तत्व (43.1 पीपीएम) के साथ चपाती गुणवत्ता है।
फसल पकने की अवधि – सामान्य बुवाई एवं सिंचित क्षेत्रों के लिये उपयुक्त यह किस्म लगभग 120 दिन में पककर तैयार होती है। इसकी औसत ऊंचाई 100 सेमी है।
पैदावार – इसकी उपज क्षमता 64.70 क्विंटल प्रति हैक्टर है।
5. एचआई HI-1620 (पूसा गेहूँ 1620)
यह किस्म भा.कृ.अनु.प.-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान क्षेत्रीय केन्द्र, इन्दौर के द्वारा वर्ष 2019 में विकसित की गयी।
किस्म का दाना – इस किस्म के 1000-दानों का वजन 40-45 ग्राम होता है।
किस्म की विशेषताएं – चपाती बनाने में उपयुक्त यह किस्म (Best wheat variety 2022) पीली एवं भूरी रोली प्रतिरोधी है।
फसल पकने की अवधि – सामान्य बुवाई के लिये उपयुक्त यह किस्म 125-140 दिन में पककर तैयार होती है।
पैदावार – इसकी औसत ऊंचाई 99 सेमी और इसकी उपज क्षमता 61.80 क्विंटल प्रति हैक्टर है।
6. एचडी HD-3086 (पूसा गौतमी)
इस किस्म को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली ने वर्ष 2014 में विकसित किया।
किस्म का दाना – इस किस्म के 1000-दानों का वजन औसतन 39 ग्राम होता है।
किस्म की विशेषताएं – यह किस्म पीली एवं भूरी रोली प्रतिरोधी है।चपाती बनाने में उपयुक्त इस किस्म में प्रोटीन की मात्रा 12.5 प्रतिशत है।
फसल पकने की अवधि – सामान्य बुवाई एवं सिंचित क्षेत्रों के लिये उपयुक्त यह किस्म लगभग 130 दिन में पककर तैयार होती है।
पैदावार – इसकी उपज क्षमता 71 क्विंटल प्रति हैक्टर है।
7. जी.डब्ल्यू. 190 (GW 190)
इन क्षेत्रों के लिए उपर्युक्त – सिंचित परिस्थितियों में उच्च खाद की मात्रा के साथ यह किस्म समय पर व अगेती बुवाई हेतु उपयुक्त है।
किस्म की विशेषताएं – यह किस्म (Best wheat variety 2022) रोली व काला धब्बा रोग प्रतिरोधी है।
किस्म का दाना – इस किस्म की ऊंचाई 95-100 सेमी एवं 1000-दानों का वजन 40-43 ग्राम होता है।
फसल पकने की अवधि – पकाव अवधि 115-120 दिन है।
पैदावार – यह औसतन 45-55 क्विंटल प्रति हैक्टर उपज देती है।
8. राज. 3765
इन क्षेत्रों के लिए उपर्युक्त – द्विजीन बौनी, अधिक फुटान वाली, रोली प्रतिरोधक क्षमता युक्त यह किस्म पिछेती बुवाई के लिये उपयुक्त है।
किस्म का दाना – इसके 1000 दानों का वजन 35-40 ग्राम होता है। इसमें अधिक गर्मी सहने तथा सभी प्रकार के जैविक व अजैविक अवरोधों को सहने की क्षमता है।
किस्म की विशेषताएं – इसका तना मजबूत होने के कारण यह आड़ी नहीं गिरती है। पत्तियां हरे रंग की मोम-रहित होती है। दाने शरबती चमकीले आभायुक्त, सख्त व बड़े आकार के होते हैं।
फसल पकने की अवधि – 110-120 दिन की पकाव अवधि है।
पैदावार – इस किस्म (Best wheat variety 2022) की उपज क्षमता 40-45 क्विंटल प्रति हैक्टर है।
9. जी.डब्ल्यू. 273 (GW 273)
किस्म का दाना – इसके 1000दानों का वजन 40-45 ग्राम होता है।
किस्म की विशेषताएं – काली एवं भूरी रोली अवरोधक यह किस्म सामान्य व देरी से बुवाई के लिये उपयुक्त है।
फसल पकने की अवधि – द्विजीन बौनी इस किस्म की पकाव अवधि 110-120 दिन
पैदावार – औसत उपज 40-50 क्विंटल प्रति हैक्टर है।
10. राज. 3777
किस्म का दाना – इसके 1000 दानों का भार 35-38 ग्राम।
फसल पकने की अवधि – पिछेती बुवाई हेतु उपयुक्त इस द्विजीन बौनी किस्म (Best wheat variety 2022) की पकाव अवधि 95-100 दिन।
पैदावार – औसत उपज 40-45 क्विंटल प्रति हैक्टर है।
11. जी.डब्ल्यू 322 (GW 322)
किस्म का दाना – इसके 1000 दानों का वजन 35-38 ग्राम है।
किस्म की विशेषताएं – यह सिंचित परिस्थितियों में सामान्य बुवाई हेतु रोग प्रतिरोधी किस्म है।
फसल पकने की अवधि – इसकी पकाव अवधि 120-125 दिन।
पैदावार – औसतन सामान्य बुवाई पर 50-55 क्विंटल प्रति हैक्टर उपज देती है।
12. राज 4037
किस्म का दाना – इसका दाना सुनहरा सख्त व गोलाईयुक्त है जिसके 1000-दानों का भार 35-40 ग्राम है।
किस्म की विशेषताएं – यह एक द्विजीन बौनी, अधिक फुटान, रोली प्रतिरोधक क्षमता व अधिक तापक्रम सहनशील, सामान्य समय पर बोई जाने वाली किस्म (Best wheat variety 2022) है जो कि पर्याप्त सिंचाई एवं उर्वरता वाले क्षेत्रों के लिये उपयुक्त है। इसके पौधों की ऊंचाई कम होने के कारण गिरने की संभावना कम रहती है।
फसल पकने की अवधि – इसके पकने की अवधि 115-120 दिन है।
पैदावार – सामान्य बुवाई में इसका उत्पादन 55-60 क्विंटल प्रति हैक्टर होती है।
13. राज. 4083
किस्म का दाना – इसके दानों का वजन 39-42 ग्राम होता हैं।
किस्म की विशेषताएं – यह अधिक फुटान वाली रोली रोधक किस्म हैं। पौधों के तने मजबूत व मोटे होने के कारण आडी नही गिरती हैं। दाने शरबती आभायुक्त मध्यम आकार के होते हैं।
पैदावार – सिंचित क्षेत्रों में पिछेती बुवाई के लिये उपयुक्त इस किस्म की औसत उपज 35-40 क्विंटल प्रति हैक्टर हैं।
फसल पकने की अवधि – यह किस्म 115-118 दिन में पककर तैयार हो जाती हैं।
14. एच.आई. 1544
किस्म का दाना – इसका दाना अम्बर एवं 1000 दानों का वजन 42-45 ग्राम होता है।
किस्म की विशेषताएं – यह सामान्य बुवाई एवं सिंचित क्षेत्रों के लिये उपयुक्त किस्म हैं। चपाती बनाने में उपर्युक्त यह किस्म (Best wheat variety 2022) तना एवं पत्ती रस्ट रोग से प्रतिरोधी है।
फसल पकने की अवधि – इसकी अवधि 115-120 दिन है।
15. राज. 4120
किस्म का दाना – इसके दानें शरबती आभायुक्त, सुडौल व मध्यम आकार के होते हैं। 1000 दानों का वजन 38-41 ग्राम होता हैं।
विशेषता – यह अधिक फुटान वाली व रोली रोधक किस्म हैं।
फसल पकने की अवधि – सामान्य बुवाई व सिंचित क्षेत्रों के लिये उपयुक्त यह किस्म 117-124 दिन में पककर तैयार होती है।
पैदावार – यह 48-58 क्विंटल प्रति हैक्टर उपज देती है।
16. राज. 407
किस्म का दाना – इसके दानें शरबती, आभायुक्त व मध्यम आकार वाले तथा 1000-दानों का वजन 42-46 ग्राम तक होता हैं।
किस्म की विशेषताएं – सामान्य बुवाई व सिंचित क्षेत्रों के लिये उपयुक्त यह किस्म (Best wheat variety 2022) अधिक फुटान वाली, गर्म तापक्रम सहनशीलता रखने वाली एवं रोली रोधी हैं। यह मजबूत तने के कारण आड़ी नहीं गिरती हैं।
फसल पकने की अवधि – यह 115-120 दिन में पककर तैयार होती है।
पैदावार – 47-50 क्विंटल प्रति हैक्टर उपज देती है।
News Source: Chopalsamachar