बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

गिरोह को भारी पड़ गई चोरियां: चोरी के वाहनों से ज्यादा खुद के वाहन हो गए जब्त

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    मुलताई के ग्रामीण क्षेत्रों से ट्रैक्टर व मोटर साइकिलों की चोरी की घटना को अंजाम देने वालों का दांव इस बार पूरी तरह उल्टा पड़ गया है। चोर गिरोह ने अभी तक जितने वाहन चुराए नहीं, उससे ज्यादा और अधिक कीमत के उनके खुद के ही वाहन अभी तक पुलिस जब्त कर चुकी है। पुलिस से मिले इस सबक को यह चोर गिरोह शायद ही कभी भूल पाएगा।

    मुलताई एसडीओपी नम्रता सोधिया ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात गिरोह व चोरी गये ट्रैक्टर व मोटर साइकिलों की तलाश पतारसी हेतु पुलिस टीम गठित कर विभिन्न स्थानों में दबिश दी गई थी।

    अज्ञात आरोपियों को ज्ञात कर उनसे चोरी गए महिन्द्रा कंपनी के 2 ट्रैक्टर, हीरो कंपनी की 2 एचएफ डीलक्स मोटर सायकल, बजाज कंपनी की 1 पल्सर मोटर सायकल, बजाज कंपनी की 2 प्लेटिना मोटर सायकल, बजाज कंपनी की 1 सीटी 100 मोटर साईकिल जप्त की थी।

    उक्त चोरी की घटना में प्रयुक्त वाहन महिन्द्रा कंपनी का 1 ट्रैक्टर, महिन्द्रा कंपनी की बोलेरो पिकअप, बजाज कंपनी की 1 पल्सर मोटर सायकल, यामाहा कंपनी की 1 एफजेड मोटर साईकिल भी जब्त की गई थी।

    आरोपियों को न्यायालय में पेश कर चोरी की घटना के संबंध में और पूछताछ करने हेतु पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया था। जिनसे पुलिस रिमाण्ड में घटना के संबंध में पूछताछ की गई। उन्होंने चोरी की घटना में एक ट्रक एवं बोलेरो गाड़ी भी शामिल होना बताया। जिनकी निशानदेही में पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त ट्रक एवं बोलेरो भी जब्त की गई है।

    बोलेरो का उपयोग चोरी के घटना स्थल पर पहुंचने के लिए एवं ट्रक का उपयोग चोरी के वाहनों को भरकर ले जाने हेतु उपयोग करना बताया है। आरोपियों को न्यायालय पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। आरोपियों से बरामद संपत्ति की कुल कीमत करीब 80 लाख रूपये है।

    पुलिस ने इन आरोपियों को किया था गिरफ्तार

    गिरोह का सरगना मनीष पिता झनकलाल गोहिते (28) निवासी चिल्हाटी है। जबकि गिरोह में राजू पिता संतोष मरकाम (21) निवासी चाटवा थाना पांढुर्णा जिला छिन्दवाड़ा, दीपक पिता गेंदलाल इवनाती (21) निवासी सिराठा थाना पांढुर्णा जिला छिन्दवाड़ा, सूरज पिता बालकृष्ण भलावी (19) निवासी गोरलीखापा थाना पांदुर्णा जिला छिन्दवाड़ा और सोहन पिता हरिकिशन इवने (22) निवासी चिल्हाटी भी शामिल हैं।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button