मध्यप्रदेश अपडेट

IMD Alert : पचमढ़ी से भी ठंडा रहा मध्यप्रदेश का यह स्थान, इन जिलों में कोहरा का अलर्ट

IMD Alert : मध्यप्रदेश में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं दूसरी ओर अभी तक सबसे ज्यादा ठंडे चल रहे पचमढ़ी से भी कम तापमान बीती रात शहडोल जिले में रिकॉर्ड किया गया है। वहीं पचमढ़ी में भी बीती रात तापमान में गिरावट आई है। दूसरी ओर कल सुबह प्रदेश के 4 जिलों में कोहरा छाने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।

IMD Alert : पचमढ़ी से भी ठंडा रहा मध्यप्रदेश का यह स्थान, इन जिलों में कोहरा का अलर्ट

IMD Alert : मध्यप्रदेश में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं दूसरी ओर अभी तक सबसे ज्यादा ठंडे चल रहे पचमढ़ी से भी कम तापमान बीती रात शहडोल जिले में रिकॉर्ड किया गया है। वहीं पचमढ़ी में भी बीती रात तापमान में गिरावट आई है। दूसरी ओर कल सुबह प्रदेश के 4 जिलों में कोहरा छाने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।

मौसम केंद्र भोपाल द्वारा आज 22 नवंबर 2024 को जारी बुलेटिन के अनुसार बीती रात प्रदेश में सबसे कम तापमान शहडोल जिले के कल्याणपुर में 7.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। अभी तक पचमढ़ी में सबसे कम तापमान चल रहा था।

हालांकि पचमढ़ी में भी बीती रात के तापमान में गिरावट आई है। यहां बीती रात को न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले यहां का तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

इन जिलों में भी कम हुआ तापमान

इनके अलावा अन्य जिलों और स्थानों पर भी तापमान गिरकर 10 डिग्री से कम एक अंक में आ गया है। इनमें अमरकंटक और शाजापुर के गिरवर में 8 डिग्री सेल्सियस, मंडला में 8.1 डिग्री सेल्सियस और शिवपुरी के पिपरसमा, राजगढ़ व उमरिया में 9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

यहां रहा सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान

अधिकतम तापमान भी अब प्रदेश में लगातार कम होता जा रहा है। बड़वानी के तालुन में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा खंडवा में 29.1, खरगौन में 29, छतरपुर के खजुराहो में 28.4 और देवास के कन्नौद में 27.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

इन जिलों में छाएगा कल कोहरा

ठंड के साथ ही प्रदेश में कहीं-कहीं कोहरे का असर भी देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने कल सुबह मुरैना, ग्वालियर, भिंड और दतिया जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा छाने की चेतावनी दी है। इसके बाद के 3 दिनों तक के लिए फिलहाल ऐसी कोई चेतावनी नहीं दी गई है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button