देश/विदेश

Gold Silver Rate Today : सोना स्थिर, लेकिन चांदी के भाव में आया उछाल

Gold Silver Rate Today : दीपावली के बाद सोना के भाव तो लगभग स्थिर बने हैं, लेकिन चांदी के भाव में खासा उछाल आया है। शनिवार के मुकाबले सोमवार चांदी के भाव करीब 1 हजार रुपये उछले हैं। चांदी के यह तेवर देख कर लोग हैरत में हैं।

Gold Silver Rate Today : सोना स्थिर, लेकिन चांदी के भाव में आया उछाल

Gold Silver Rate Today : दीपावली के बाद सोना के भाव तो लगभग स्थिर बने हैं, लेकिन चांदी के भाव में खासा उछाल आया है। शनिवार के मुकाबले सोमवार चांदी के भाव करीब 1 हजार रुपये उछले हैं। चांदी के यह तेवर देख कर लोग हैरत में हैं।

आल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन द्वारा सोमवार 4 नवंबर 2024 को जारी भाव के मुताबिक आज 999 शुद्धता वाले सोने के 10 ग्राम के भाव 78445 रुपये हैं। यह शनिवार को 78425 रुपये थे। इसी तरह 995 शुद्धता वाले सोने के भाव आज 78131 रुपये हैं। यह शनिवार को 78121 रुपये थे। 916 शुद्धता वाले सोने के भाव आज 71856 रुपये हैं। यह शनिवार को 71837 रुपये थे।

इसी तरह 750 शुद्धता वाले सोने के भाव आज 58834 रुपये हैं। यह शनिवार को 58819 रुपये थे। 585 शुद्धता वाले सोने के 10 ग्राम के भाव आज 45890 रुपये हैं। यह शनिवार को 45879 रुपये थे। इस तरह देखा जाए तो शनिवार के मुकाबले आज भाव बढ़े तो हैं, लेकिन यह बढ़ोतरी बहुत मामूली है।

चांदी दिखा रही अपने तेवर

सोने के विपरीत इस बार चांदी खूब तेवर दिखा रही है। इसके दाम में आज भी खासी बढ़ोतरी हुई है। आज एक किलोग्राम चांदी के भाव 94435 रुपये के साथ खुले हैं। शनिवार को इसके भाव 93501 रुपये थे। इस तरह इसके दाम में करीब एक हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

मेकिंग चार्ज और जीएसटी अलग से

एसोसिएशन द्वारा जो भाव घोषित किए जाते हैं वे सोना और चांदी के बेस प्राइज रहते हैं। इसके बाद इसमें मेकिंग चार्ज और 3 प्रतिशत जीएसटी अलग से जुड़ता है। इसलिए स्थानीय स्तर पर सोना-चांदी के भाव अलग हो सकते हैं।

मिस्ड कॉल से भी जान सकते भाव

यदि आप सोना और चांदी के रेट घर बैठे पता करना चाहते हैं तो आप ऐसा भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको मोबाइल नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल भर करना है। इसके बाद आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। जिसके जरिए आप सोना-चांदी के लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button