बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटसैर सपाटा अपडेट

कला: ओड़ीसा में तालाब पर बम्बू ब्रिज बना रहे खेड़ी के प्रमोद बारंगे

  • मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़ (बैतूल)
    बांस शिल्प कला में निपुण खेड़ी सांवलीगढ़ निवासी प्रमोद बारंगे अब दूसरे राज्यों में भी अपनी शिल्पकला के जरिए शोहरत की बुलंदियों को छू रहे हैं। बांस से प्रमोद की बनाई बैलगाड़ी, गैस बत्ती, टेबल कुर्सी सहित अन्य वस्तुए दिल्ली के बाजारों में भी सबकी पसंदीदा रही वहीं कुछ की मांग तो विदेश तक रही। अब ओड़ीसा के भुवनेश्ववर के समीप भरतपुर में होटेल ग्रीन प्वाइंट के सामने गार्डन में स्थित विशालकाय तालाब में महाराष्ट्र के कलाकारों के साथ लगभग 200 फीट लम्बे बम्बू ब्रिज निर्माण का कार्य प्रमोद के द्वारा किया जा रहा है।

    प्रमोद बारंगे ने बताया कि बांस का ब्रिज बनाने में उन्हें एक माह का समय लग गया। जैसे इंजीनियर की गाइड लाइन होती है, वैसे ही उन्हें कार्य करना होता है। कार्य को अंतिम रूप देने का कार्य किया जाने लगा है। आशा है नए वर्ष में इस ब्रिज का कार्य पूर्ण होकर पर्यटक इस पर से आवाजाही शुरू कर देगे प्रमोद बारंगे ने कलेक्टर अमन वीर सिंह बैस को भी अपनी बांस कला से बनाई कृति भेंट की थी। उन्होंने भी कला की प्रशंसा की थी।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button