Truck Burning in Mandla : चलते ट्रक में लगी भीषण आग, कंडक्टर और ड्राइवर ने ऐसे बचाई अपनी जान
Truck Burning in Mandla: A massive fire broke out in a moving truck, this is how the conductor and driver saved their lives.
मंडला : Truck Burning in Mandla मंडला में एक ड्राइवर और कंडक्टर की जान पर उस समय बन आई जब चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक ककैया डोलोमाइट खदान से डोलोमाइट भरकर निकला था और रेक पॉइंट चिराईडोंगरी जा रहा था। इसी दौरान अचानक ग्राम पंचायत अमझर के पास ट्रक में आग लग गई। आद लगने की भनक लगते ही ड्राइवर ने तत्काल कूद कर अपनी जान बचाई। इसके बाद ट्रक में लगी आग इतनी भयानक हो गई है कि देखते ही देखते सामने के दोनों टायरों में फैल गई। इसके बाद दोनों टायर ब्लास्ट हो गए। ग्रामीणों ने इस भयानक स्थिति को देख कर नगर परिषद बम्हनी बंजर और पुलिस थाना बम्हनी को दी
- Also Read : Ganga Saptami at Har ki Pauri : पूरे भारत से श्रद्धालु हर की पौड़ी पर मनाते हैं गंगा सप्तमी
Truck Burning in Mandla सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड घटना स्थल पर पहुंची दमकल कर्मियों ने भी अपनी जान को जोखिम में डालते हुए आग पर नियंत्रण पाया। हालांकि ट्रक आग में जल कर खाक हो गया लेकिन किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



