Funny Jokes: टीचर- न्यूटन का नियम बताओ? लड़का- सर पूरी लाइन तो याद नहीं लास्ट का याद है….

Funny Jokes: सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए।
दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। (Funny Jokes)
इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Funny Jokes)
मायके से पत्नी का फ़ोन आया वाइफ –
आपके बिना जी नहीं लगता
पति – अरे पगली ZEE नहीं लगता तो,
स्टार और सोनी लगा कर देख लिया कर ..
वो भी अच्छे चैनल है
पति जैसे ही ऑफिस से घर वापस लौटा…
पत्नी – “कैसे हो मेरी जान” पति
अपनी डायरी खोलकर देखने लगा
पत्नी – “मेरी तरफ देखो ना,
डायरी में क्या देख रहे हो जान”
पति – “देख रहा हूँ जब पिछली बार “जान”
बोला था तो कितना खर्चा हुआ था “
कोई आपको बेवकूफ कहे तो
परेशान मत होना- दुखी मत होना- अफ़सोस मत करना –
रोना भी नहीं – और डरना भी मत,
हिम्मत करके धीरे से कुर्सी पर बैठना और ठंडे दिमाग से सोचना –
साले को पता कैसे चला
डॉक्टर- क्या प्रॉब्लम है?
भूरा- मैं क्यों बताऊँ?
तू देख मेरे के तू बीमारी से ? डाक्टर तू हैं कि मैं?
डॉ.- (अस्सिटेंट को) इसको ओटी में ले जाकर लेफ्ट वाला फेफड़ा
और किडनी दोनों निकाल लो, सड़ गई हैं दोनों।
भूरा – तू पागल है के? मेरी तो पैर में दर्द से।
डॉ. – चुपचाप बैठ, डॉ. तू है कि मैं?
टीचर- न्यूटन का नियम बताओ
लड़का- सर पूरी लाइन तो याद नहीं लास्ट का याद है
टीचर- चलो लास्ट की लाइन ही बता दो
लड़का- और इसे ही न्यूटन का नियम कहा जाता है
टीचर- दे थप्पड़, दे थप्पड़…
डॉक्टर- स्वस्थ रहने के लिए आप रोज एक्सरसाइज किया करो
मरीज- डॉक्टर साहब मैं रोज फुटबॉल क्रिकेट और टेनिस खेलता हूं
डॉक्टर- तुम रोज कितनी देर तक खेलते हो
मरीज- जब तक मोबाइल की बैटरी खत्म नहीं हो जाती
लड़का- क्या तुम मेरी सैलरी से गुजारा कर लोगी?
लड़की- मैं तो कर लूंगी पर आपका क्या होगा?
(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।)
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




