MG Motor Comet EV: फॉर्च्यूनर जैसे फीचर वाली इस कार ने मचाई धूम, कहते हैं इसे सेकेंड नैनो, 500 के खर्च में पूरा महीना चलेगी
mg comet ev price in india, mg comet ev launch date in india, mg comet ev on road price, mg comet ev range in km, mg comet ev specifications, mg comet ev seating capacity, mg comet ev price in kerala, mg comet ev range, MG Comet EV launch price starts at Rs 7.98 lakh, MG Comet EV launched at Rs 7.98 lakh, MG Comet EV Price , Comet EV Price, Specs, Images, Colours, MG Comet EV 2023 Price,, MG Comet EV Price,
MG Motor Comet EV: भारत की सबसे सस्ती और फॉर्च्यूनर जैसे फीचर्स के साथ आने वाली MG Motor की अल्ट्रा कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक हैचबैक Comet EV कार की डिलीवरी शुरू हो चुकी है। इस टीवी को भारत में अप्रैल में लांच किया गया था। 15 मई से 11000 की टोकन राशि से इसकी बुकिंग शुरू हुई और 22 मई से कंपनी ने इसकी डिलीवरी भी शुरू कर दी। MG Motor Comet को 3 वेरिएंट्स में लांच किया गया है, जिसमें पेस, प्ले और प्लश में शामिल है। टाटा नैनों जैसी दिखने वाली इस EV में क्या है खास, आइये जानते हैं।
500 के खर्चे में चलेगी महीना भर
MG कंपनी का दावा है कि इसे पूरे महीने चार्ज करने के लिए महज 519 रुपये खर्च होंगे। जो कि एक पिज्ज़ा की कीमत के बराबर है। ये कॉस्ट 1,000 किलोमीटर के रन को ध्यान में रखकर कैलकुलेट किया गया है। इसका मतलब यह हुआ कि इसे 1 रुपये में 2 किमी तक चलाया जा सकता है। हालांकि, रनिंग कॉस्ट इलेक्ट्रिकसिटी रेट पर अलग-अलग राज्यों में भिन्न हो सकते हैं।
कार में वॉयस कमांड है। इसे एक्टिवेट करने के लिए आपको केवल ‘Hello MG’ कहना होगा। कार के साथ डिजिटल Key दी जा रही है। MG Comet EV एक बार फुल चार्ज होने पर 230 Km तक चलेगी। कार में 17 kWh की बैटरी है। जो 41hp की पावर जेनरेट करती है और 110 Nm का अधिकतम टॉर्क देगी।
इसके फ्रंट और रियर में LED strips दिए गए हैं। इसमें छोटे पहिए, बड़ा क्वार्टर ग्लास जिससे इसकी boxy appearance आती है। एमजी कॉमेट ईवी को तीन सिंगल-टोन कलर ऑप्शन में उतारा गया है, जिसमें व्हाइट, ब्लैक और सिल्वर का ऑप्शन है। कॉमेट ईवी पर दो डुअल-टोन विकल्प भी हैं इसमें ब्लैक रूफ के साथ ग्रीन और ब्लैक रूफ के साथ व्हाइट है।
मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।