बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Multai me jhamajham : मुलताई में एक सप्ताह बाद हुई झमाझम बारिश, सांडिया मार्ग के रपटे पर बाढ़ से आवाजाही रुकी

• विजय सावरकर, मुलताई
मुलताई नगर में गुरुवार दोपहर में एक सप्ताह बाद झमाझम बारिश हुई। तेज बारिश से मुलताई से सांडिया मार्ग पर ताप्ती नदी पर स्थित रपटे पर पानी आ गया। इससे काफी देर तक आवाजाही बंद रही। क्षेत्र में एक सप्ताह तक तेज धूप पड़ने के बाद गुरुवार को हुई बारिश फसलों के लिए लाभदायक होगी।

दोपहर में 1:45 बजे के दरमियान पहले एलआईसी ऑफिस के आगे से परमंडल की ओर तेज बारिश हुई। उसके बाद नगर में रुक-रुक कर तेज बारिश होती रही। गुरुवार सुबह से नगर में तेज धूप खिली थी। गर्मी के कारण लोग परेशान थे। लेकिन, दोपहर में भी बारिश से तापमान में हल्की गिरावट आई है।

गुरुवार को हुई बारिश से हाट बाजार में आने वाले लोगों को कीचड़ और पानी से दो-चार होना पड़ा। वहीं लोग बारिश से बचाव के लिए रेनकोट या छाता लेकर भी नहीं निकले थे। ऐसे में लोगों की फजीहत हो गई। आज त्यौहार का बाजार होने से बाजार में अच्छी खासी भीड़ बनी हुई थी। लेकिन पानी ने सब पानी फेर दिया। एक बार रुकने के बाद दोपहर करीब 3 बजे से फिर झमाझम बारिश शुरू हो गई है।

@betulupdate.com 

 

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button