बड़ी खबरें

Weather News : नौतपा का दूसरा दिन भी रहा ठंडा, खेड़ी में आंधी तूफान से हवा में उड़े दुकानों के पाल पंडाल और सामान, मचा हड़कंप

Weather News: The second day of Nautpa was also cold, due to the storm in Khedi, sails, pandals and goods of shops were blown away, there was a stir

▪️ मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़

Weather News: मौसम विभाग की नौतपा को लेकर की गई भविष्यवाणी भी सच साबित होती जा रही है। शुक्रवार को नौतपा का दूसरा दिन भी बेहद ठंडा रहा। आज अधिकतम तापमान 37.7 और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं जिला मुख्यालय के समीप ग्राम खेड़ी सांवलीगढ़ में मौसम के मिजाज बदले नजर आए। यहां चक्रवाती हवाएं चलने से साप्ताहिक बाजार में लगी दुकानों के पाल-पर्दे ही नहीं बल्कि समान भी हवा में उड़ गए। इससे हड़कंप मच गया।

Weather News : नौतपा का दूसरा दिन भी रहा ठंडा, खेड़ी में आंधी तूफान से हवा में उड़े दुकानों के पाल पंडाल और सामान, मचा हड़कंप

खेड़ी सांवलीगढ़ में शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। इसमें आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों लोग पहुंचते हैं। साप्ताहिक बाजार में आज दोपहर उस समय दुकानदारों में हड़कंप मच गया जब भयानक चक्रवाती हवा चलने लगी। इससे दुकानों पर लगे पाल और बंद तेज हवा से आसमान में उड़ने लगे। यही नहीं दुकानों में रखे सामान और जूते-चप्पल तक आसमान की सैर करते नजर आए। जिसे देखकर लोग कहने लगे यह नजारा बाजार में पहली बार देखा है। इस चक्रवाती तूफान से बाजार खासा प्रभावित हुआ। कुछ दुकानों के पाल तो आस पास झाड़ों पर टंगे नजर आए। खैरियत यह रही कि दोपहर का समय होने से बाजार में लोग कम थे। अन्यथा कई लोगों को अस्पताल पहुंचाना पड़ता। तूफान के थमने पर दुकानदारों ने अपना सामान समेटना शुरू किया।

तापमान में नहीं हुआ कोई इजाफा

इधर नौतपा के दूसरे दिन शुक्रवार को भी गर्मी के तेवर नरम बने रहे। दिन भर हवाएं चलते रही। जिससे तापमान में गिरावट आई है। पूरे नौतपा में गर्मी कम ही पड़ने की संभावना है। विगत 25 मई से नौतपा की शुरूआत हो गई है। शुक्रवार को नौतपा का दूसरे दिन था। दूसरे दिन भी गर्मी के तेवर नहीं दिखाई दिए। नौतपा के पहले दिन ही तापमान में गिरावट आ गई थी।

इस वजह से कम है तापमान

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है। पश्चिमी विक्षोभ के बाद आसमान में हल्के बादल छाए है। नौतपा में वैसे अधिक गर्मी पड़ती है, लेकिन इस बार नौतपा में गर्मी के तेवर बेहद नर्म है। पिछले वर्ष भी नौतपा में गर्मी के तीखे तेवर देखने को नहीं मिले थे। तापमान 37 से 38 डिग्री के बीच बना हुआ था। पिछले वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी मौसम वैसे ही बना है।

तापमान कम, पर उमस से लोग हलाकान

तापमान में गिरावट जरूर आई है, लेकिन उमस कम नहीं हुई है। उमस से बचने के लिए लोग कूलर पंखे का सहारा लेने को लोग अभी भी मजबूर है। मौसम विभाग भोपाल ने जारी की गई एडवायजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान नर्मदापुरम संभाग के कुछ जिलों में तेज हवाएं चलने और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। पूरे दिन मौसम तो साफ रहा, लेकिन 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलते रही। आज का न्यूनतम तापमान 24.7 और अधिकतम 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button