वायरल अपडेट

Pahanane Wala Chhata : आ गया हैंड्स फ्री छाता, पकड़ने की जरुरत नहीं, आनंद महिंद्रा भी हुए इंप्रेस

Pahanane Wala Chhata : देश में उद्योगपति तो थोक में हैं, लेकिन आनंद महिंद्रा जैसे इक्का-दुक्का ही होंगे। वे जितने अपने कारोबार को लेकर गंभीर रहते हैं, उतना ही सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं। उनकी पोस्ट में जहां नई-नई और रोचक जानकारी होती है वहीं कई बार बड़ी मजेदार पोस्ट भी करते रहते हैं।

यही कारण है कि उनके फॉलोवर्स उनकी पोस्ट का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। अभी गर्मी का मौसम पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में गर्मी से बचने के कुछ नए तो कुछ दिलचस्प पोस्ट से पूरा सोशल मीडिया भरा पड़ा है।

वहीं दूसरी ओर अब बारिश भी शुरू हो गई है। ऐसे में बारिश को लेकर भी पोस्ट आनी शुरू हो गई है। इस बीच उद्योगपति आनंद महिंद्रा की पोस्ट ने सभी का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने मुंबई में मानसून के मौसम में बारिश से बचने के लिए एक शख्स का अनोखा जुगाड़ एक्स पर पोस्ट किया है।

यह पोस्ट करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा है कि ‘आखिरकार, हम इस मानसून में मुंबई में लगातार बारिश देख रहे हैं। अभी हमारी पसंद के हिसाब से भारी बारिश नहीं है, लेकिन शायद यह भीगने से बचने के लिए हमारी अलमारी की योजना बनाने का समय है।’ उन्होंने कैप्शन में लिखा… पहनने योग्य छाते के बारे में सोचना एक अच्छा विचार हो सकता है…।

आनंद महिंद्रा ने जो वीडियो दिखाया है उसमें एक व्यक्ति ने छाते के हैंडल में दो हैंगर जोड़ कर और उन्हें एडजस्ट कर इस तरह बना लिया है जैसे हम जैकेट पहनते हैं। इसके बाद वह छाता हैंड्स फ्री बन गया जिसे पकड़ने की जरुरत ही नहीं पड़ रही है। इससे उसे वह अपने दोनों हाथों को और कामों में उपयोग ले सकेगा।

आनंद महिंद्रा की यह पोस्ट बेहद पसंद की जा रही है। इसमें लोग उस शख्स की तारीफ कर रहे हैं जिसने छाता को बगैर पकड़े उपयोग करने का नया आयडिया दे दिया। वहीं इस तरह की उम्दा और रोचक पोस्ट के लिए महिंद्रा की भी तारीफ कर रहे हैं।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button