स्वास्थ्य अपडेट

Sadabahar Plant Benefits : कई जानलेवा बीमारियों का रामबाण इलाज है यह एकमात्र पौधा, इस तरह किया इस्तेमाल तो बढ़ जाएंगी आयु

Sadabahar Plant Benefits: This is the only plant that is a panacea for many deadly diseases, if used in this way, life will increase.

Sadabahar Plant Benefits : कई जानलेवा बीमारियों का रामबाण इलाज है यह एकमात्र पौधा, इस तरह किया इस्तेमाल तो बढ़ जाएंगी आयु
Source – Social Media

Sadabahar Plant Benefits: वर्तमान समय में डायबिटीज सबसे तेजी से फैलने वाली बीमारियों में से एक है। यही कारण है कि इसे धीमी मौत भी कहते हैं,जो सही उपचार न मिलने पर धीरे-धीरे इंसान के लिए जानलेवा हो सकती है। अगर आप नहीं चाहते कि यह बीमारी आपको हो या ज्यादा बढ़े तो आज हम इससे निजात पाने के लिए सदाबहार पौधे (Sadabahar Plants) से जुड़े उपाय आपको बताने जा रहे हैं। इस उपाय को कर आप केवल डायबिटीज से नहीं बल्कि कई अन्य जानलेवा बीमारी को भी नियंत्रित कर सकते हैं।

पेट दर्द में है फायदेमंद (Sadabahar Plant Benefits)

शरीर में अधिकतर बीमारियां हमारे पेट से प्रारंभ होती है। अगर हमारा पेट सही हो तो आधी बीमारियां वैसे ही हमसे दूर रहती है। जिन लोगों को अक्सर पेट दर्द या कब्ज की शिकायत रहती हो, उन्हें सदाबहार पौधे की जड़ का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे उन्हें इस बीमारी से बचने में सहायता होगी।

सांस के रोगियों के लिए

जिन लोगों को सांस से जुड़ी बीमारियां होती हैं, उनके लिए सदाबहार का पौधा बेहद लाभकारी है। इस पौधे के फूलों में एक्टिव इंग्रीडिएंट होते हैं, जो खांसी, अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और सर्दी से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। इसके फूलों का सेवन छाती के बलगम और इंफेक्शन को दूर करने में भी सहायक होता है।

हाई बीपी होता कंट्रोल

अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है तो भी सदाबहार का पौधा (Sadabahar Plants) आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होगा। इसके लिए आपको रोजाना सुबह इस पौधे की जड़ को साफ करके चबाना चाहिए। इसकी जड़ में सर्पेंटाइन नामक तत्व होता है, जिससे ब्लड प्रेशर को नॉर्मल करने में सहायता मिलती है।

डायबिटीज पर होता प्रभावी असर

डायबिटीज से ग्रस्त लोगों का शुगर लेवल कंट्रोल करने में भी सदाबहार का पौधा(Sadabahar Plants) अहम भूमिका निभाता है। इसके उपयोग से पेट के पेनक्रियाज सेल्स प्रभावी ढंग से काम करने लगते हैं, जिससे सही मात्रा में इंसुलिन निकलना शुरु हो जाता है। इससे ब्लड में शुगर की मात्रा अपने आप संतुलित हो जाती है।

सदाबहार के पौधे को ऐसे करें इस्तेमाल (Sadabahar Plant Benefits)

सदाबहार के पौधे (Sadabahar Plants) का पूर्णत लाभ लेने के लिए आप रोजाना सुबह इसकी पत्तियों को साफ करके चबा सकते हैं। इसके अलावा उन पत्तियों को उबालकर उसका पानी भी पीना लाभकारी माना जाता है। इसके साथ ही इसके फूलों का पाउडर भी बाजार में मिल जाता है, जिसका नियमित सेवन कई बिमारियों से बचने में आपकी मदद करेगा।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button