CM Mohan Yadav : मोहन सरकार एक बार फिर 5 हजार करोड़ कर्ज लेने की तैयारी में, कांग्रेस ने साधा निशाना
CM Mohan Yadav : मोहन सरकार एक बार फिर 5 हजार करोड़ कर्ज लेने की तैयारी में, कांग्रेस ने साधा निशाना। मध्य प्रदेश सरकार एक बार कर्ज लेने की योजना बना रही है। सरकार लगभग 5 हजार करोड़ रुपये का कर्ज ले रही है। आपको बता दे की सरकार 20 साल के लिए 2500 करोड़ रुपये और 14 साल के लिए 2500 करोड़ रुपये का कर्ज लेने की तैयारी में है। इस कर्ज के लिए सरकार आज यानी 26 नवंबर को ई-नीलामी के जरिए स्टॉक गिरवी रखकर भारतीय रिजर्व बैंक से यह कर्ज लेगी। यह राशि 27 नवंबर को सरकार के खाते में पहुंच जाएगी। गौरतलब है कि सरकार पिछले 11 महीनों में 40 हजार 500 करोड़ रुपये का कर्ज ले चुकी है। इस तरह मध्य प्रदेश की जनता पर 3 लाख 90 हजार करोड़ रुपये का कर्ज का बोझ है। कांग्रेस ने सरकार को कर्ज लेने के लिए निशाना बनाया है।
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा
सरकार की कर्ज लेने की बात को लेकर वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने जवाब दिया है कि हम जो कर्ज लेते हैं वह विकास के लिए है। हम इसका भुगतान भी करते हैं। कर्ज लेना एक सामान्य प्रक्रिया है। इस दौरान मंत्री देवड़ा ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सरकार कर्ज लेती थी तो अफसरों और कर्मचारियों को तनख्वाह देती थी। कांग्रेस कर्ज लेकर ऐशो-आराम की जिंदगी जीती थी। उन्होंने कहा कि राज्य विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है। इसके लिए बजट की जरूरत होती है। हम अपने कर्ज का दुरुपयोग नहीं करते हैं।
कर्ज को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने साधा निशाना
मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि सरकार के कर्ज लेने से आम जनता को कोई फायदा नहीं हो रहा है। वही उन्होंने कहा है की प्रदेश के किसान को अपनी फसल का सही दाम नहीं मिल रहा है और इसके साथ ही युवाओं को योजगार पर भी कोई काम नहीं किया जा रहा है। राज्य की आर्थिक स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। कर्ज के पैसों से भ्रष्टाचार हो रहा है। नेताओं में पैसा बांटा जा रहा है। सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। आज युवाओं का रोजगार सबसे बड़ा मुद्दा बन गया है।
मुख्य खबरे
- Betul Stop Dam: बैतूल में स्टॉप डैम पर बड़ी कार्रवाई: शटर न लगाने पर सचिव-उपयंत्री को नोटिस, अवैध मोटर जब्त
- MP Police Driver: एमपी पुलिस में आरक्षक चालक के 1000 पदों पर निकली भर्ती: देखें आवेदन की तारीख और नियम पुस्तिका
- Ladli Behna Yojana: क्या बंद होगी लाडली बहना योजना? सीएम मोहन यादव के बयान के बाद मचा बवाल, जानें पूरा सच
- MP Employee Promotion: मप्र के कर्मचारियों को समय पर मिलेगी पदोन्नति: 2026 और 2027 की रिक्तियों के लिए डीपीसी की समय-सारणी तय
- Betul Mandi Bhav: बैतूल मंडी भाव 7 अक्टूबर: 4192 बोरे फसलों की आवक, जानें गेहूं, सोयाबीन और सरसों के ताजा रेट



