बैतूल अपडेटमध्यप्रदेश अपडेट

ट्रैक्टर खरीदकर गांव आ रहा था युवक, अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा, दबने से हुई दर्दनाक मौत


■ उत्तम मालवीय (9425003881)
बैतूल। जिले के मोहदा थाना के दामजीपुरा चौकी अंतर्गत डुलारिया और आम ढाना गांव के बीच ट्रैक्टर पलटने से उसमें दबकर चालक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चीरा निवासी किशोरी पिता चुन्नी  निवासी उम्र 40 वर्ष हरदा से ट्रैक्टर खरीद कर अपने गांव आ रहा था। डुलारिया और आमढाना के बीच रात करीब एक बजे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरकर पलट गया। जिससे किशोरी की ट्रैक्टर के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई। दामजीपुरा चौकी पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एवं ग्रामीणों के सहयोग से ट्रैक्टरके नीचे से शव बाहर निकाला।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button