बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Attempt to Murder : मामूली विवाद पर रेलकर्मी पति ने पत्नी पर केरोसिन डालकर लगाई आग, जिला अस्पताल में भर्ती, मामला दर्ज

  • अंकित सूर्यवंशी, आमला
    बैतूल जिले के आमला स्थित रेलवे कॉलोनी में एक रेल कर्मचारी ने मामूली विवाद पर पत्नी पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। जिससे महिला बुरी तरह झुलस गई है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी पति पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी निवासी रेखा बाई (38) और उसके पति शिवपाल मेहरा का आए दिन विवाद होते रहता था। विगत 3 अप्रैल को सुबह नाश्ता ठीक नहीं बनाने को लेकर पति शिवपाल मेहरा ने फिर विवाद किया। जिसके बाद शिवपाल ने रेखा बाई को जान से मारने के इरादे से केरोसिन डालकर आग लगा दी। जिससे महिला का गला, हाथ और शरीर के अन्य अंग बुरी तरह झुलस गए हैं।

    घायल महिला को डायल 100 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद बैतूल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 307, 498-ए आईपीसी के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button