Vivo T1 Flipkart offer : Vivo के इस स्मार्टफोन पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, तुरंत शॉपिंग पर कर सकते हैं 5 हजार तक की बचत
Vivo T1 Flipkart offer: Bumper discount is available on this Vivo smartphone, you can save up to 5 thousand on instant shopping

Vivo T1 Flipkart offer : अगर आप एक शानदार Smartphone खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल, ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर Vivo T1 Smartphone पर शानदार Discount मिल रहा है। कंपनी फोन पर 20 प्रतिशत तक का Discount दे रही है। Flipkart पर फोन 19,999 रुपये की कीमत पर listed है।
और छूट के बाद फोन महज 15,999 रुपये में खरीदा जा सकते हैं। इसके अलावा फोन पर कई बैंक Offers भी मिल रहे हैं। फोन खरीदने वाले ग्राहक एक्सिस बैंक कार्ड (Axis Bank Card) पर 5 प्रतिशत का डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं।
- Also Read : Apple iphone New Record: भारत में iphone ने रचा इतिहास, कई पदों पर निकली नौकरी, कंपनी के सीईओ ने कही ये बात

9 फरवरी को लॉन्च हुआ था यह स्मार्टफोन (Vivo T1 Flipkart offer)
बता दें कि Vivo ने यह हैंडसेट 9 फरवरी 2022 को देश में लॉन्च किया गया था। अगर इसके Color options की बात करें तो कंपनी ने इस स्मार्टफोन को रेनबो फैंटेसी, स्टारलाइट ब्लैक कलर में पेश किया था।
Vivo T1 एक हाई परफोर्मेंस वाला स्मार्टफोन है, जो ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन (Octa-Core Snapdragon) 695 प्रोसेसर से लैस है।

6.58 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले
फोन 401 PPI और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाले 6.58 इंच का IPS LCD Display के साथ आता है। Vivo T1 5G फोन में 4 GB RAM व 128 GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।
यानी आप स्टोरेज की टेंशन लिए बिना ढेरों गाने, विडियोज, गेम्स, तस्वीरें और दूसरी फाइल्स फोन में स्टोर कर सकते हैं।
कैमरा क्वालिटी है बेहद ही शानदार (Vivo T1 Flipkart offer)
फोटोग्राफी (Photography) के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल, 2 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के कैमरा शामिल हैं।
रियर कैमरा पोर्ट्रेट, लैंडस्केप जैसे मोड सपॉर्ट करता है। सेल्फी और विडियो कॉलिंग (Selfie And Video Calling) के लिए फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल कैमरा मिलता है।
बैटरी भी है दमदार
Vivo के इस फोन में 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। आप फोन को फुल चार्ज करके बिना टेंशन के Movie देख सकते हैं या फिर लंबे समय तक गेम खेल सकते हैं।
कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई 802.11 AC/B/G/N, मोबाइल हॉटस्पॉट, ब्लूटूथ 5.1, 2G, 3G, 4G और 5G सपॉर्ट जैसे फीचर्स (Features like support) दिए गए हैं।



