मनोरंजन अपडेट

Funny Jokes : डॉक्टर- अब आप खतरे से बाहर हैं, फिर भी आप इतना डर क्यों रहे हैं, मरीज….

Funny Jokes : डॉक्टर- अब आप खतरे से बाहर हैं, फिर भी आप इतना डर क्यों रहे हैं, मरीज....
Funny Jokes : डॉक्टर- अब आप खतरे से बाहर हैं, फिर भी आप इतना डर क्यों रहे हैं, मरीज….

Funny Jokes : सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए।

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। (Funny Jokes)

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले (Funny Jokes) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। (Funny Jokes) 

Funny Jokes
Jokes

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है| (Funny Jokes)

चिंटू और मिंटू सवाल-जवाब कर रहे थे…
चिंटू- यार, ये डॉक्टर लोग ऑपरेशन से पहले
मरीज को बेहोश क्यों करते हैं?
मिंटू: सिंपल है भाई, अगर मरीज लोग ऑपरेशन करना
सीख गए तो डॉक्‍टरों की वाट लग जाएगी।

शादी के बाद पहली बार बहू रेसिपी बुक देखकर
खाना बना रही थी…
फ्रिज खोलते हुए सास- बहू ये मंदिर का घंटा
फ्रिज में क्यों रखा है?
बहू- जी, बुक में लिखा है कि इन
चीजों को मिलाकर 1 घंटा फ्रिज में रखें।

टीटी ने पिंटू को प्लेटफॉर्म पर रोक लिया।
टीटी ने कहा- जल्दी टिकट दिखाओ
पिंटू- अरे मैं तो ट्रेन में आया ही नहीं
टीटी- क्या सबूत है तुम्हारे पास?
पिंटू- अरे टीटी साहब, सबूत यही है कि
मेरे पास टिकट ही नहीं है।

एक आदमी के घर डाकू घुस गए और उन्होंने
लूट का सारा सामान ट्रक में लाद दिया, तो
उस आदमी ने एक संदूक की तरफ
इशारा करते हुए कहा कि इसे भी ले जाओ।
डाकुओं का सरदार शादीशुदा था और अकलमंद भी तो
उसने पूछा- क्यों, इसमे तेरी बीवी है?
आदमी- नहीं, वो तो अलमारी में चली गयी,
इसमें मेरी सास है।

डॉक्टर- अब आप खतरे से बाहर हैं, फिर भी आप
इतना डर क्यों रहे हैं।
मरीज- जिस ट्रक से मेरी दुर्घटना
हुई थी उस पर लिखा था – ‘जिंदगी रही तो फिर मिलेंगे’

इंजीनियरिंग के स्टूडेन्ट – Sir, हमने कॉलेज में एक ऐसी चीज बनाई है
जिसकी सहायता से आप दीवार के आर-पार देख सकते हैं।
सर (खुश होते हुए) – वाह ! क्या बात है, क्या चीज है वह?
स्टुडेन्ट – छेद
सर- दे थप्पड़, दे थप्पड़……

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Back to top button