MP News Today: एमपी के इस नगर में खुलेगा सरकारी कॉलेज, PKC परियोजना से जुड़ेगी नेवज नदी
MP News Today: मध्यप्रदेश के नरसिंहगढ़ में बैजनाथ धाम का जीर्णोद्धार किया जाएगा। धाम परिसर के चार भव्य द्वार भी निर्मित किए जाएंगे। कुरावर में छात्र-छात्राओं की उच्च शिक्षा की बेहतर व्यवस्था के लिए शासकीय महाविद्यालय खोला जाएगा। क्षेत्र में सिंचाई का रकबा बढ़ाने के लिए नेवज नदी को पार्वती-कालीसिंध-चंबल (पीकेसी) परियोजना से जोड़ा जाएगा। राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ और ब्यावरा भी मेट्रोपोलिटन सिटी का हिस्सा होंगे।
यह घोषणाएं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के राज्य-स्तरीय कार्यक्रम में कीं। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश की 1 करोड़ 26 लाख 89 हजार लाड़ली बहनों के खातों में 1,859 करोड़ रुपए अंतरित किये। साथ ही उज्जवला योजना के अंतर्गत 28 लाख से अधिक बहनों को 43.90 करोड़ सहायता राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न योजनाओं के हितलाभ वितरण भी किये।
लाड़ली बहनों को मिलेंगे 3000 रुपये (MP News Today)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार ने लाड़ली बहनों को दी जा रही राशि 1000 से बढ़ाकर अब 1250 रुपए हो चुकी है। इसे आगे 3 हजार रुपए तक लेकर जाएंगे। राज्य सरकार ने अब तक 41 हजार करोड़ से अधिक राशि लाड़ली बहनों को बांटी है। प्रदेश में 1 करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनें हैं।

दीपावली के बाद हर माह देंगे डेढ़ हजार (MP News Today)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लाड़ली बहनों को अगस्त में 250 रुपए के शगुन के साथ 1500 रुपए भेजे जा रहे हैं। दीपावली के बाद लाड़ली बहनों को हर माह 1500 रुपए दिए जाएंगे। अगले तीन साल में 2028 तक 3000 रुपए बहनों के खाते में आएंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी के संकल्प से स्वसहायता समूह की कई बहनें लखपति हो गई हैं।
उद्योगों में काम करने पर अतिरिक्त सहायता (MP News Today)
राज्य सरकार बहनों को रोजगार आधारित उद्योगों में काम करने पर 6 हजार रुपए की सहायता देगी। भाईयों को भी 5 हजार की सहायता देंगे। बहनों के लिए कार्यस्थल पर हॉस्टल बना रहे हैं। बहनों को गौपालन योजना के अंतर्गत 35 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। प्रदेश में दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए राज्य सरकार संकल्पित है।

‘आकांक्षा हॉट’ का सीएम ने किया शुभारंभ (MP News Today)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम स्थल पर नीति आयोग के ‘संपूर्णत: अभियान’ के अंतर्गत आयोजित विशेष आयोजन ‘आकांक्षा हॉट’ का शुभारंभ किया। यह आयोजन 07 अगस्त से 10 अगस्त तक चलेगा, जिसमें जिले की स्थानीय प्रतिभाओं और उत्पादों को एक नया मंच प्रदान किया गया है।
- Read Also: Khatu Shyam Railway Line: खाटू श्याम मंदिर तक अब ट्रेन से सीधा सफर, सरकार ने दी रेल लाइन को मंजूरी
समूहों के उत्पादों को मुख्यमंत्री ने सराहा (MP News Today)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए हस्तशिल्प, खाद्य उत्पादों और अन्य सामग्रियों का अवलोकन कर सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन वोकल फॉर लोकल अभियान को बल देने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में भी सहायक हैं।
- Read Also: Rail coach unit MP: भोपाल के पास बनेगा BEML रेल कोच हब, 1800 करोड़ की परियोजना से 1500 को रोजगार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बहनों ने बाँधी राखी (MP News Today)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बहनों ने स्नेहपूर्वक राखी बाँधी और धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारे भैया डॉ. मोहन ने सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं दी, बल्कि हमारे रिश्ते को मान-सम्मान और आत्मीयता से भर दिया है। कार्यक्रम में लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री को वृहद राखी भी भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों को झूला भी झुलाया। (MP News Today)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



