देश/विदेश

PM Kisan 17th Installment : इन किसानों की अटक सकती है 17वीं किस्‍त, लौटाना भी पड़ सकता है पुराना पैसा….

PM Kisan 17th Installment: 17th installment of these farmers may get stuck, they may have to return old money...

PM Kisan 17th Installment : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत देश के करोड़ों किसानों को हर चार महीने में 2000 रुपये दिए जाते हैं, जो सालाना 6000 रुपये होते है। अब तक किसानों के खाते में 16 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। पीएम किसान योजना की 17वीं किस्‍त का अब इंतजार है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ गलतियां हैं जिन्हें अगर आपने किया है तो फिर आपकी 17वीं किस्त रुक सकती है। आइए जानते है किस वजह से की अगली किस्‍त रूक सकती है।

इन किसानों को नहीं मिलेगा 17वीं किस्त का लाभ

1. अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, लेकिन आपने अब तक ई-केवाईसी (e KYC) नहीं करवाई है तो आप जल्द इसे करवा लें। अगर आप ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है।

2. अगर आप योजना के लिए अपात्र हैं और गलत तरीके से योजना से जुड़ गए हैं, तो आपका आवेदन रद्द हो जाएगा। ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं। ऐसे में आप किस्त के लाभ से वंचित रह जाएंगे। जो किसान पात्र हैं, सिर्फ वे ही योजना का लाभ ले सकते हैं।

3. अगर आपके आवेदन फॉर्म में कोई गलती है, जैसे- आवेदनकर्ता का नाम गलत भरा है, जेंडर गलत है या फिर बैंक खाते की दी हुई जानकारी गलत है आदि। तो ऐसे में जानकारी का सही मिलान न होने की वजह से आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए इस गलती को करने से बचें।

4. नियमों के तहत जो भी किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ा है, उसे भू-सत्यापन करवाना अनिवार्य है। ऐसे में अगर आप नए जुड़े हैं और आपने अब तक ये काम नहीं करवाया है, तो जल्द करवा लें। वरना आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।

5. अगर आपने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का आवेदन देते समय कुछ गलत जानकारी भरी है। जैसे नाम, या गलत जेंडर, आधार कार्ड नंबर। या फिर आपने खाते की जानकारी में कुछ गलती कर दी है। तो फिर आपकी अगली किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button