यूथ अपडेट

Gehu Store Tips: गेहूं का भंडारण करते समय रखें कुछ खास बातों का ध्‍यान, लंबे समय तक नहीं लगेंगे घुन

Wheat Storage Home Remedies, Gehu Store Tips, wheat store tips, how to protect grains from insects at home, how to store wheat for long-term storage, how to protect wheat from insects at home in hindi, wheat storage methods, you want to store wheat in your house what preparation will you do for it write, write three ways to protect grains from insects, how are grains stored at home, how to protect wheat flour from insects at home, गेहूं में रखने वाली गोली का नाम, गेहूं भरने की टंकी price, अनाज को कीड़ों से बचाने के 3 उपाय, गेहूं में घुन लग जाए तो क्या करना चाहिए, गेहूं को लंबे समय तक सुरक्षित कैसे रखें?, अनाज में रखने वाली गोली, अनाज को सुरक्षित रखने के उपाय

Gehu Store Tips: गेहूं का भंडारण करते समय रखें कुछ खास बातों का ध्‍यान, लंबे समय तक नहीं लगेंगे घुन Gehu Store Tips: आजकल आमतौर पर छोटे गांव या शहर में गेहूं को ज्यादा समय तक स्टोर करके रखा जाता है। लेकिन कई बार लोगों को इसके भंडारण से जुड़ी सही जानकारी नहीं होती है, जिसके कारण गेहूं में घुन लगने से उनका पूरा अनाज बर्बाद हो जाता है। वैसे, तो आजकल दुकानों पर अलग-अलग ब्रांड के आटे मिलने लगे है, लेकिन फिर भी कुछ लोग गेहूं खरीदकर इसे चक्की में पिसाकर खाना ही ज्‍यादा पसंद करते हैं। यह एक सही तरीका है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं होता है। ऐसे में यहां हम आपको घुन से गेहूं को बचाने के घरेलू उपायों को बताएंगे, जिससे आप गेहूं को लंबे समय तक स्‍टोर करके रख सकते है। तो आइए जानते है किस तरीके से गेहूं को स्‍टोर करके रखे।

साथ ही एक बात और भी होती है कि गीले हाथों की वजह से भी अनाज में नमी पहुंचती है और इनमें घुन आदि लगने लगते हैं। ऐसे में घुन लगे अनाज का सेवन करना कई बार गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है। इसलिए अनाज को सुरक्षित रखना जरूरी होता है ताकि उसे आप लंबे समय तक सुरक्षित रख सकें।

गेहूं का भंडारण करते समय रखें ये ध्‍यान (Gehu Store Tips)

नीम की पत्तियां रखें

नीम की पत्तियां नेचुरल रूप से कीटनाशक के रूप में कार्य करती हैं। ऐसे में यदि आप लंबे समय तक गेहूं को स्टोर करके रखना चाहते हैं, तो उसमें नीम की पत्तियों को डाल दें। ऐसा करने से पहले तो घुन लगते नहीं है, और यदि यह पहले से मौजूद हैं तो नीम की गंध से मरने लगते हैं। बेहतर परिणाम के लिए आप गेहूं के डिब्बे में हर 3-4 हफ्ते में नीम की पत्तियों को बदल सकते हैं।

माचिस से नहीं लगेगा गेहूं में घुन

यह उपाय आपको थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन गेहूं से कीड़े भगाने का यह एक बेहतरीन उपाय है। दरअसल, माचिस की तीली में सल्फर होता है और कीड़ों को यह रासायनिक तत्व पसंद नहीं होता है। इसलिए माचिस की तीली को अनाज के पास रखने भर से घुन झटपट गायब होने लगते हैं।

बिना छिले गेहूं में रखें लहसुन

लहसुन की तेज गंध के कारण घुन और दूसरे कीड़े अनाज के आसपास नहीं भटकते हैं। ऐसे में यदि आप गेहूं को घर में स्टोर कर रहे हैं, तो इसे कीड़ों से बचाने के लिए इसके डिब्बे में बिना छिले हुए लहसुन को रखें। इसके सूखने पर इसे लगातार बदलते रहें।

सूखाकर करें अनाज का भंडारण

गेहूं का भंडारण करने के लिए आपको, सर्वप्रथम गेहूं के बीच को अच्‍छे से धूप में सुखा लेना है। ध्‍यान रहे कि गेहूं में हल्‍की भी नमी नहीं होना चाहिए, यदि नमी होगी तो बीज में फंगस लग सकते है। आमतौर पर बरसात के मौसम में अनाज में सुरसी, खपरा, डोरा व जाल वाले कीड़े लगते हैं। ऐसा इसलिए होता है कि बारिश के मौसम में अधिक नमी होती है और इससे अनाज नरम हो जाता है। जब अनाज नरम होगा तो कीड़े उसको आसानी से काट लेते हैं। इसलिए बारिश में मौसम में अधिक कीड़े लगते हैं।

अनाज की टंकी को भी 4-5 दिन धूप में रखें

अनाज का भंडारण करने से पहले लोहे की टंकी को चार-पांच दिन तपती धूप में रखें। धूप में रखने से टंकी में मौजूद कीड़े नष्ट हो जाते हैं। जानकारों का कहना है कि जहां पर अनाज का भंडारण किया जाना है उसके पास नमी न हो। यदि नमी होगी तो अनाज खराब हो जाएगा। संभव हो सके तो अनाज का भंडारण मकान से अलग करें। अगर ऐसा संभव न हो तो अनाज का स्टॉक एक कोने में करें।

भंडारण की जगह का भी उपचार करें (Gehu Store Tips)

अगर आप घर पर खुले में अनाज की फसल का भंडारण करने का सोच रहें हैं तो उस जगह का भी उपचार करें। इसके लिए, आपको 50 % मेलाथियान के एक भाग को 100 भाग पानी में मिलाकर घोल तैयार करना होगा और इसका छिड़काव भंडारण की जगह पर करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button