बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Theft : मुलताई में चोर गिरोह सक्रिय, सूने घर से चुराए दो लाख के जेवर और 10 हजार नकद

  • विजय सावरकर, मुलताई
    वर्तमान में पवित्र नगरी में चोर गिरोह सक्रिय है। वे सूना घर हो या फिर सरकारी कार्यालय, किसी को नहीं बख्स रहे हैं। बीते सप्ताह सरकारी कॉलेज से चोरों ने लाखों रुपए कीमत के इलेक्ट्रॉनिक सामान पर हाथ साफ कर दिया था। वहीं घर के सामने से बाइक चोरी और निर्माणाधीन मकानों से मोटर पंप चोरी आम बात हो गई है।

    इसी कड़ी में चोरों ने बीती रात एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपए के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिए। नेहरू वार्ड निवासी रेखा कडूकार ने बताया कि वे 9 मई को घर पर ताला लगा कर नागपुर शादी में गई थी। आज बुधवार को सुबह पड़ोसी ने घर का दरवाजे का ताला टूटा देखा। इस पर मोबाइल पर कॉल कर घर का दरवाजा खुला होने की जानकारी दी।

    गजब का साहस, मुलताई क्षेत्र के आरोपियों ने चुराए थे जेएच कॉलेज परिसर से चंदन के पेड़, दोनों गिरफ्तार, डेढ़ क्विंटल लकड़ी जब्त

    यह सूचना मिलते ही रेखा कडूकार दोपहर में नागपुर से मुलताई पहुंची। यहां देखा तो अलमारी का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने अलमारी में रखे सोने का मंगलसूत्र, दो नाक-कान की झुमकी और टाप्स, 3 नग सोने की अंगूठी, 7 पत्ती वाला मंगलसूत्र एक नग, सोने की चैन, कान्हा जी का सोने का पेंडल, 8 नग सोने के मनी, बच्चों के हाथ के बाजू बंद, हाय और पायल सहित 10 हजार रुपए चुरा लिए। रेखा कडूकार ने चोरी की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई है।

    गिरोह को भारी पड़ गई चोरियां: चोरी के वाहनों से ज्यादा खुद के वाहन हो गए जब्त

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button