पैसे लेकर छोड़ दी रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, निर्दोष ग्रामीण का बता दिया नाम, सुरक्षा की गुहार लगाने हुआ मजबूर

बैतूल। बीजादेही थाना (bijadehi police station) क्षेत्र के ग्राम डूढर निवासी रामदास उइके ने वन अमले पर अवैध रूप से रेत भर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली रुपये लेकर छोड़ देने और ट्रैक्टर मालिक को उनका नाम बेवजह बता दिए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की लिखित शिकायत सीसीएफ कार्यालय (CCF Office) में की है। शिकायत में मामले की जांच और कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
शिकायतकर्ता रामदास उइके ने बताया कि तारा बीट के प्रभारी वनरक्षक और तारा फॉरेस्ट कार्यालय के चौकीदार द्वारा 27 अगस्त को रात 10 बजे वनग्राम डूढर की मोरन नदी से एक ट्रैक्टर ट्रॉली को अवैध रूप से रेत भरते हुए पकड़ा था। अब जिसका ट्रैक्टर था वह जगह-जगह बोल रहा है कि रामदास उइके के फोन करने पर मेरा ट्रैक्टर पकड़ाया है। मैं उसे छोडूंगा नहीं। मैंने (ट्रैक्टर मालिक) कार्यवाही से बचने के लिए बीट गार्ड और चौकीदार को 22000 दिए हैं।
- यह भी पढे़ : देखें वीडियो: बीच बाजार अपने दूल्हे को देख चिल्लाने लगी दुल्हन, लोगों से बोली- मेरी शादी करवाओ!
आवेदक रामदास ने अपनी जान को खतरा बताते हुए आशंका जताई है कि ट्रैक्टर मालिक पर हमला कर सकता है। आवेदक ने अपने आवेदन में कहा है कि वनकर्मी रिश्वत लेकर अवैध कार्यों को बढ़ावा दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर निर्दोष लोगों की जान के लिए लोगों को खतरा बना रहे हैं। उन्होंने मामले की जांच कर उचित कार्यवाही किए जाने की मांग की है।



