यूथ अपडेट

Railway Jobs 2023 : 10वीं पास के लिए रेलवे में नौकरी का मौका, दो हजार से अधिक पदों पर हो रही है भर्ती, फटाफट चेक करें डिटेल्स

Railway Jobs 2023 : 10वीं पास के लिए रेलवे में नौकरी का मौका, दो हजार से अधिक पदों पर हो रही है भर्ती, फटाफट चेक करें डिटेल्स
Source – Social Media

Railway Jobs 2023 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे में 2000 से ज्यादा पदों पर दसवीं पास लोगों के लिए भर्ती निकाली है। यदि आपने 10वीं के साथ आईटीआई कर रखा है तो आप भी आवेदन कर सकते हैं।

बता दें कि ये भर्ती नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे में इलेक्ट्रिकल, कारपेंटर, फिटर, मैकेनिकल, पेंटर सहित विभिन्न ट्रेड्स में अप्रेंटिस के पदों पर निकली गई है। यदि आपने 10वीं के साथ आईटीआई कर रखा है तो आरआरसी जयपुर की वेबसाइट rrcjaipur.in पर जाकर फॉर्म भर दें । नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2023 के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट 10 फरवरी 2023 है। अप्रेंटिस वैकेंसी डिवीजन वाइज जारी की गई है. वैकेंसी डिटेल सहित अन्य जानकारियां नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2023 नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं।

Also Read : Cyber Alert : सावधान! यदि आपको भी दिया जा रहा मातृत्व योजना के पैसे जमा करने का झांसा तो हो जाएं सचेत, ना करें एप डाउनलोड

इतनी चाहिए योग्यता

Railway Jobs 2023 : अप्रेंटसिशिप भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई किए होने का सर्टिफिकेट भी जरूरी है।

Source – Social Media

Railway Jobs 2023 आयु सीमा

Railway Jobs 2023 : नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2023 के लिए उम्र कम से कम 15 साल और अधिकतम 24 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

Also Read : खत्म हुआ इंतजार! नए और पावरफुल फीचर्स के साथ पेश हुई नई Hyundai Creta, देखें शानदार लुक

इस तरह होगा सेलेक्शन

Railway Jobs 2023 : नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे में अप्रेंटिसशिप के लिए उम्मीदवारों का सेलेक्शन मेरिट के आधार पर होगा। यह मेरिट लिस्ट 10वीं में मिले मार्क्स के आधार पर बनेगी।

इतने देना होगा आवेदन शुल्क

Railway Jobs 2023 : एससी, एसटी, दिव्यांग और महिलाओं के लिए आवेदन फ्री है। अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये हैं। आवेदन फीस ऑनलाइन मोड में जमा करना होगा।

Also Read : JOB OPPORTUNITY : कर लें तैयारी! भारत की सबसे बड़ी कंपनी में जल्द होगी 1 लाख 25 हजार कर्मचारियों की भर्ती, ये है प्लान

Also Read : Thand se bachne ke tarike: बिना हीटर इस जुगाड़ से ठंड से मिल जाएगी राहत होगी बिजली की भी बचत

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button