बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

अधिवक्ता संघ चुनाव : अध्यक्ष पद पर चंद्रशेखर चंदेल ने पूर्व अध्यक्ष गिरधर यादव को किया पराजित

  • विजय सावरकर, मुलताई
    अपर सत्र न्यायालय मुलताई में अधिवक्ता संघ के चुनाव में अधिवक्ता चंद्रशेखर चंदेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पूर्व अध्यक्ष गिरधर यादव को 23 मतों के अंतर से पराजित कर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है।

    चुनाव अधिकारी, तहसीलदार सुधीर जैन ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए चंद्रशेखर चंदेल को 93, गिरधर यादव को 70, वामन जगताप को 25 और नंदकिशोर चौकीकर को 10 मत मिले हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता विशाल कोड़ले ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी परमारसिंह ठाकुर को, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता प्रवीण माने ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी क्षितिज सोनी को, सचिव पद के लिए अधिवक्ता राजेश साबले ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रमेश चिल्हाटे को पराजित कर जीत दर्ज की है।

    सहसचिव पद के लिए अधिवक्ता श्रवण नागले ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रमोद पवार को, कोषाध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता प्रमोद कोसे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नवीन बिहारिया को और कार्यक्रम प्रभारी पद के लिए अधिवक्ता चैतराम बनखेड़े ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी हरप्रीत खुराना को पराजित किया है। गुरुवार को न्यायालय परिसर में दिन भर चुनाव की सरगर्मी जारी रही। रात 7 बजे के दरमियान मतगणना उपरांत चुनाव परिणाम घोषित किए गए। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी उम्मीदवारों ने बाजे गाजे के साथ जुलूस निकाला।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button