बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटमहिला जगत/बाल जगत

Crime News : पत्नी के बाद और किसे मौत के घाट उतारना चाहता था आरोपी पति, आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे

Betul News : अपनी पत्नी की हत्या कर एक माह से फरार चल रहा आरोपी पति आखिरकार सारणी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में उसने सनसनीखेज खुलासा किया है। आरोपी के मुताबिक वह एक और व्यक्ति की हत्या करना चाहता था। आरोपी के इस खुलासे के बाद अब हर कोई इस सोच में पड़ गया है कि आखिर वह शख्स कौन है, जिसे वह अपना अगला शिकार बनाना चाहता था। इधर सारणी थाना क्षेत्र में एक युवक ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

सारणी में करीब एक पहले आरोपी नितेश उर्फ कालू ने अपनी पत्नि पूनम की बेरहमी से हत्या कर दी थी। हत्या के बाद विगत एक माह से वह फरार था। जिसकी रिश्तेदारी तथा अन्य संभावित स्थानों पर तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिल पा रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम भी गठित की गई थी। जिसमें थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नाकर हिंगवे, एएसआई रामेश्वर सिंह, श्रीकांत वर्मा, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र प्रजापति, आरक्षक अजय ग्यासवंशी, धीरज काले, हेमंत अहके, रोहित नवरेती, राहुल रावतेल, दुर्गेश, शुभांशु चौबे शामिल थे।

इस टीम को आज मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आरोपी नितेश उर्फ कालू राखड़ डैम सारणी के पास है। इस पर इस गठित टीम द्वारा राखड़ डैम के पास से आज आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह हत्या के बाद से खण्डहर क्वार्टरों एवं जंगलों मे छिपकर रहता था। साथ ही वह एक अन्य व्यक्ति की हत्या भी करने वाला था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भिजवा दिया है।

अज्ञात कारणों से फांसी पर झूला युवक

सारणी थाना अंतर्गत अस्पताल कॉलोनी पाथाखेड़ा निवासी दीपक पिता स्वर्गीय नंदकिशोर चौकीकर (32) ने आज अज्ञात कारणों से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। युवक द्वारा अपने ही घर के गैरेज में फांसी लगाकर आत्महत्या की गई है। युवक द्वारा हत्या किन कारणों से की गई है, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button