बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

आटो पार्ट्स की दुकान में लगाई आग, सारणी के सूखाढाना का मामला



  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल जिले के सारणी थाना क्षेत्र के ग्राम सूखाढाना में मुख्य मार्ग पर स्थित एक आटो पार्ट्स की दुकान में बीती रात अज्ञात आरोपियों ने आग लगा दी। इससे दुकान संचालक को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। संचालक द्वारा इसकी शिकायत सारणी थाना में की गई है।
    यह भी पढ़ें… सनसनीखेज मामला: प्रेमी जोड़े ने खाया जहरीला पदार्थ, युवक की मौत
    दुकान संचालक सोनू आरसे के अनुसार उनकी दुकान में बिजली का कनेक्शन नहीं है, इसके अलावा वे अगरबत्ती या दीपक वगैरह भी दुकान में नहीं लगाते हैं। इससे खुद ही आग लगना संभव नहीं है। उन्होंने आशंका जताई है कि किसी के द्वारा जानबूझकर उनकी दुकान में आग लगाई गई है। आगजनी की इस घटना में उन्हें 15 से 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने मामले की जांच कर आरोपी पर कार्यवाही करने और उन्हें हुए नुकसान का हर्जाना दिलाए जाने की मांग की है।
    यह भी पढ़ें… शादी के बाद धूं-धूं कर जल उठा टैंट, खाक हुईं दो मोटर साइकिलें, महिला झुलसी

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button