बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, प्राथमिक उपचार के बाद किया जिला अस्पताल रैफर

बैतूल के मुलताई शहर में एक 28 वर्षीय युवक ने गुरुवार दोपहर में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। उसकी चीख पुकार सुनकर पड़ोसी घर पहुंचे और मुलताई अस्पताल पहुंचाया। यहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल बैतूल रैफर किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुलताई के राजीव गांधी वार्ड में रहने और हम्माली करने वाले दिनेश पिता रामकिशन वाडेकर (28) ने आज दोपहर में अपने घर में खुद पर पेट्रोल डाल लिया और आग लगा ली। आग लगने के बाद वह चीखने लगा। उसकी चीख सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो वह आग की लपटों से घिरा था। इस पर उन्होंने आग बुझाई और उसे अस्पताल ले गए। यहाँ उसका इलाज किया गया।
वह करीब 20% जल गया है। उसके बाद उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया है। युवक ने बताया कि उसका बिरुल बाजार निवासी साढू भाई धमकी देता है। इसलिए उसने यह कदम उठाया है। हालांकि दिनेश ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह उसे किस बात को लेकर धमकियां देता है।



