Gold Silver Price: अच्छी खबर सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट, देखिए गोल्ड-सिल्वर का लेटेस्ट रेट
Gold rate today, Sone ka bhav, Sone ka rate, gold price today, gold price today delhi, gold price today MP , 22ct gold price today, gold price today kolkata, gold price today in india, 24ct gold price today, gold price today in delhi, gold price today 22k, Gold-Silver Price

Gold-Silver Price, (May 01 2023): सोने और चांदी के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव चल रहा है। बीते कुछ दिनों में सोने के भाव जहां काफी तेजी से बढ़े, वहीं रुक रुक कर उनमें स्थिरता भी देखी गई। जबकि कई बार सोने चांदी के भाव कम भी हुए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की अब डिमांड कम होते जा रही है। यही वजह है कि अब धीरे-धीरे सोने और चांदी के भाव में कमी देखी जाएगी। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में यह कमी देखने को मिलेंगी और सोने के भाव पुराने स्तर पर लौट सकते हैं।
चलिए जानते आज के 22 कैरेट (22 Carat Gold) और 24 कैरेट गोल्ड (24 Carat Gold) के दाम…
आज सोने और चांदी के भाव (Gold Silver Price Today)
कल गिरावट के बाद सोने और चांदी क्या भाव में तेजी नजर आई। आज (01 May, 2023) को जहां 24 कैरेट सोने का भाव 60,760 रुपए पर चल रहा है। वहीं बीते कारोबारी दिन 24 कैरेट सोने का रेट 60,930 रुपए था। 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज (01 May, 2023) सोने का भाव 55,700 रूपए हैं। जो पिछले कारोबारी दिन 55,850 रूपए थे। इस तरह 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव में बदलाव दर्ज किया गया है।
जानें आज का सोने का दाम | Gold Price Today
गुड रिटर्न्स वेबसाइट पर जारी किए गए भावों के मुताबिक, देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के रेट निम्न प्रकार हैं- गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार आज देश में 22 कैरेट सोने का भाव 55,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं। वहीं मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और केरल में 22 कैरेट सोने के रेट 55,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं। नई दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में 22 कैरेट सोने के रेट 55,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं।
आज का चांदी का भाव | Silver Rate Today
आज भी चांदी के दाम में तेजी देखने को मिली है। चांदी का भाव आज 76,000 रूपए किलो है। कल ये दाम 76,200 रूपए किलो थे।
जानिए कैसे तय होते हैं सोने चांदी के दाम
भारत में सोने चांदी की कीमत वायदा बाजार की ट्रेडिंग के हिसाब से तय होती है। जिस दिन ट्रेडिंग होती है उसकी आखिरी क्लोजिंग को अगले दिन के लिए बाजार भाव मान लिया जाता है। हालांकि, ये सेंट्रल प्राइज होता है। इसमें कुछ और चार्ज के साथ रेट अलग-अलग शहरों में तय होता है और फिर उसको फुटकर विक्रेता गहनों में मेकिंग चार्ज लगाकर बेचता है।
HUID के बिना नहीं खरीदें सोना
सरकार के नए नियम के अनुसार अब गोल्ड ज्वैलरी में 6 डिजिट का अल्फान्यूमेरिक HUID नंबर अनिवार्य होगा, जो कि सोने की शुद्धता को बतायेगा। दूसरी ओर जिन गोल्ड ज्वैलरी में यह नंबर नहीं होगा, उनकी बिक्री नहीं की जा सकेगी। यदि कोई आपको ऐसी ज्वैलरी बेचता है तो आपको उसे बिल्कुल नहीं खरीदना चाहिए।
- Also Read: Kerala Saree For Wedding : खूबसूरत और स्टाइलिश लुक पाना चाहते है तो ट्राई करें ये केरला साड़ी
यहां समझे क्या है नियम
यहां यह जानना जरूरी है कि अब जो भी गोल्ड ज्वेलरी बेची जाएगी, उसमें एक यूआईडी नंबर का होना अनिवार्य है। यह 6 डिजिट का होगा। दूसरी ओर अभी तक गोल्ड ज्वैलरी की हॉलमार्किंग में 4 नंबर देखने को ही मिलते थे, जहां गोल्ड ज्वैलरी में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड का लोगो, हॉलमार्क करने वाले सेंटर की पहचान, गोल्ड ज्वैलरी की शुद्धता आदि शामिल होती थी। वहीं अब सरकार ने 4 डिजिट मार्क को पूरी तरह से खत्म कर दिया है।
- Also Read: Kisan Desi Jugaad Video: किसान ने जुगाड़ से बाइक को बना दिया ट्रैक्टर, वीडियो देख नहीं होगा यकीन
यहां जानें क्या है HUID नंबर (Gold-Silver Price)
HUID का फुल फॉर्म हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (Hallmark Unique Identification) है, जोकि अल्फान्यूमेरिक रूप में हम सबके सामने होगा। वहीं यह 6 डिजिट वाला HUID लेटर्स और नम्बरों का कॉम्बिनेशन होगा, जिसके जरिये आप यह जान सकेंगे कि आपकी गोल्ड ज्वैलरी कहां बनी हुई है, साथ ही हॉलमार्किंग सेंटर का पता भी HUID नंबर के जरिये से किया जा सकेगा। इसके साथ ही HUID में BIS का लोगो, गोल्ड ज्वैलरी की शुद्धता आदि भी शामिल होगी।
बाजार/कारोबार और देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



