बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Traffic restricted from Sukhtwa bridge… बड़ी खबर : भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे के सुखतवा पुल से यातायात प्रतिबंधित, डायवर्टेड रूट से निकाले जाएंगे वाहन

▪️ मंगेश यादव, इटारसी
Traffic restricted from Sukhtwa bridge : भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे (Bhopal-Nagpur National Highway) के सुखतवा पुल से आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। यह प्रतिबंध यहां पर बैली ब्रिज (Bailey Bridge) का निर्माण पूरा होने तक जारी रहेगा। अत्यधिक वर्षा होने से तवा नदी के बैक वाटर (back water of tawa river) से सुखतवा पुल का अस्थाई मार्ग डूब (temporary road sinks) जाने से यह कदम नर्मदापुरम जिला प्रशासन (Narmadapuram District Administration) ने उठाया है। साथ ही एनएच को बैली ब्रिज का निर्माण शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। बैली ब्रिज का निर्माण पूरा होने तक वाहनों की आवाजाही डायवर्टेड मार्ग (diverted route) से होगी।

अपर कलेक्टर नर्मदापुरम मनोज सिंह ठाकुर ने बताया है कि बैली ब्रिज निर्माण होने तक नर्मदापुरम से बैतूल की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही डायवर्टेट रूट से होगी। डायवर्टेट रूट से वाहन नर्मदापुरम से इटारसी, जुझारपुर, हिरनखेड़ा, धर्मकुण्डी, भीलटदेव, सिवनी मालवा से होकर टिमरनी, ढेकना होते हुए जिला नर्मदापुरम से चिचोली से होते हुए बैतूल पहुंच सकेंगे। इसी तरह नागपुर से आने वाले और बैतूल से जाने वाले वाहन इसी रूट से होकर इटारसी पहुंचेंगे।

उल्लेखनीय है कि सुखतवा नदी पर बना पुल भारी वाहन (ट्राला) निकलते समय टूट गया था। जिससे इटारसी से बैतूल नेशनल हाईवे मार्ग पर ट्रैफिक पूर्णत: बंद हो जाने के कारण अन्य व्यवस्था होने तक सड़क ट्रैफिक का मार्ग सिवनीमालवा-टिमरनी (जिला हरदा) होकर परिवर्तित किया गया था।

वर्तमान में नर्मदापुरम क्षेत्र में अत्यधिक बारिश होने से तहसील डोलरिया की हथेड़ नदी पर निर्मित पुल भी क्षतिग्रस्त होने से रास्ता अवरुद्ध हो गया है। जिसके चलते नर्मदापुरम से बैतूल की ओर जाने वाले वाहनों के लिये डायवर्टेट रूट इस प्रकार रहेगा।

गौरतलब है कि भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे पर केसला और सुखतवा के बीच स्थित सुखतवा पुल से सोमवार सुबह 4 बजे से आवाजाही बंद है। आज सुबह 27 घंटे बाद यहां करीब 3 घंटे तक पुल से वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। लेकिन, इसके बाद पुल पर तवा डैम का बैक वाटर आ गया। इसके चलते यातायात फिर बंद करना पड़ा।

बताया जाता है कि अभी यहां पुल के ऊपर करीब 2 फीट पानी है। ऐसे में यहां से वाहनों का निकालना खतरे से खाली नहीं है। अभी हालांकि तवा डैम के 3 गेट 5 फीट तक खोलकर 25800 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसके बावजूद सुखतवा पुल से पानी कम होगा, इसके आसार कम होंगे। माना जा रहा है कि पानी छोड़ने के बाद भी यहां पुल से करीब आधा फीट पानी ही कम होगा।

इस स्थिति में प्रशासन पुल से यातायात शुरू करने का खतरा बिल्कुल नहीं उठाएगा। इन हालातों में इस नेशनल हाईवे से यातायात शुरू करने के लिए वैलीब्रिज बनाया जा रहा है। बताया जाता है कि सेना की टीम ने यहां 2 दिन पहले वैलीब्रिज बनाने के लिए सामग्री लाकर भी रख दी है। बुधवार से वैलीब्रिज के लिए पार्ट्स जोड़ने का काम भी शुरू हो जाएगा। हालांकि इस पुल को तैयार होने में दो से तीन दिन लगते हैं। इन हालातों में सुखतवा पुल से अभी 3 से 4 दिन यातायात शुरू होने की संभावना नहीं है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button