BETUL BOREWELL TANMAY DEATH: शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में सामने आई तन्मय की मौत की वजह, तीन से चार दिन पहले ही जा चुकी थी जान; गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

BETUL BOREWELL TANMAY DEATH: मध्यप्रदेश के बैतूल में बोर में गिरे मासूम तन्मय का रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया है। उसके शव को बोर से निकालने के बाद बैतूल जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव रवाना कर दिया है। वहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
तन्मय के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट तो कुछ समय बाद आएगी, लेकिन शॉर्ट पीएम रिपोर्ट अधिकारियों को मिल चुकी है। एडीएम श्यामेंद्र जैसवाल ने शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि तन्मय की मृत्यु 3 से 4 दिन पहले ही हो चुकी थी। उसकी मृत्यु डिप्स में चोट और चेस्ट कंजेशन (सीने में जकड़न और पसलियों में चोट) की वजह से हुई है। उन्होंने बताया कि शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप कर गांव रवाना कर दिया गया है।
यहां देखें वीडियो…
गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
तन्मय का शव घर पहुंचने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने नम आंखों से उसे अंतिम बिदाई दी। इसके बाद शव को मांडवी के ताप्ती घाट ले जाया गया। यहां अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे। इस मौके पर मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम थीं।
यहां देखें अंतिम संस्कार का वीडियो…
बोर में पानी होने से गल गया था शव
बोरवेल में फंसे तन्मय को बाहर निकालने में करीब 84 घंटे लग गए। रेस्क्यू टीम रात 3 बजे बच्चे के करीब पहुंच गई थी। सुबह 5 बजे तक शव को बाहर निकाला जा सका। इसके बाद 7 बजे बैतूल जिला अस्पताल में शव को लाया गया। बोर में पानी की वजह से शव गल गया था। 5 डॉक्टरों की टीम ने शव का पीएम किया। पीएम के बाद परिजन शव लेकर गांव रवाना हो गए।
काश उपलब्ध होते बेहतर संसाधन
बच्चे के चाचा राजेश साहू ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत दुख की घड़ी है। हमने तो यह सोच रखा था कि सफल होंगे और हमारा बच्चा हमें वापस मिल जाएगा। बचाव दल ने इसके लिए दिन-रात प्रयास किया भी पर कहीं न कहीं लेट हो गए। अगर हमारे पास ऐसा कोई संसाधन होता, जिससे हम बच्चे को उसी दिन निकाल लेते, तो वो बच टीम वर्क बहुत अच्छा रहा, लेकिन हम लेट हो गए।
परिवार स्वयं को अकेला न समझें: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह
तन्मय की मौत की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीडि़त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से आत्मा की शांति और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दुःख की इस घड़ी में तन्मय का परिवार स्वयं को अकेला न समझे, मैं और संपूर्ण मध्यप्रदेश परिवार के साथ है। राज्य सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जायेगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। विनम्र श्रद्धांजलि!
दुःख की इस घड़ी में तन्मय का परिवार स्वयं को अकेला न समझे, मैं और संपूर्ण मध्यप्रदेश परिवार के साथ है।
राज्य सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता दी जायेगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। विनम्र श्रद्धांजलि!
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 10, 2022
- Read Also: Maruti ने घटा दिए Alto, WagonR और S-Presso के दाम, दोबारा नहीं मिलेगा ऐसा मौका, फटाफट खरीद रहे लोग
बता दें कि जिले के आठनेर ब्लॉक के ग्राम मांडवी के निकट मंगलवार शाम 5 बजे 8 साल का बालक तन्मय बोरवेल में गिर गया था। बोरवेल में फंसे तन्मय को बाहर निकालने के लिए तेजी से रेस्क्यू का कार्य किया जा रहा था। एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीम तेजी से सुरंग बनाने के लिए जुटी रही। हार्ड चट्टान रेस्क्यू में अवरोध बनती रही। कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस एवं पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद पूरे समय मौके पर मौजूद रहकर रेस्क्यू की निगरानी करते रहें। सीएम और प्रभारी मंत्री भी मामले में नजर रखें हुए थे।
गुरुवार तक प्रशासन की टीम ने बोर के समतल 50 फीट खुदाई कर ली थी। इसके बाद उसके बाजू में सुरंग बनाने का काम शुरू किया। यहां बड़ी चट्टानें आ जाने से रेस्क्यू अभियान में लगातार बाधा आ रही थी।
सेंट्रिंग डालकर हटाया मलबा (Betul Borewell Tanmay Update)
एनडीआरएफ और एसडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू अभियान के दौरान कुल 9 फीट सुरंग खोदने के बाद मलबे को बाहर निकालने के लिए सेंट्रिंग का उपयोग किया गया। चूंकि सुरंग खोदने के दौरान बड़े पत्थर ड्रिलिंग मशीन से तोड़े गए। इसे हटाने के लिए सेंट्रिंग लगाई गई। पहले मलबे को निकाला गया। इस दौरान तन्मय से लगातार कांटेक्ट करने की कोशिश भी की गई, लेकिन उसका रिस्पांस ही नहीं मिल रहा था। उसे बाहर निकालते ही तीन डॉक्टरों की टीम ने जांच की और अस्पताल भेजा गया, लेकिन उसे मृत करार दे दिया गया। इससे पूरे जिले में शोक व्याप्त हो गया है।
एक नजर में देखें तन्मय का पूरा रेस्क्यू…
यहां देखें वीडियो….
#WATCH मध्य प्रदेश | बैतूल ज़िले के मंडावी गांव में 6 दिसंबर को 55 फीट गहरे बोरवेल में गिरे बच्चे तन्मय को निकाल लिया गया है। बच्चे की मृत्यु हो गई है: बैतूल ज़िला प्रशासन pic.twitter.com/x7WP7y5V0v
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 10, 2022
Credit: ANI_HindiNews@twitter



